{"_id":"6ab2db6dabb6446fd70dd9cf","slug":"receive-water-bills-every-month-ensure-the-citys-dilapidated-roads-are-repaired-soon-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168269-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हर माह मिले पानी का बिल, शहर की खस्ताहाल सड़कों की जल्द हो मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हर माह मिले पानी का बिल, शहर की खस्ताहाल सड़कों की जल्द हो मरम्मत
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सभा ने उठाए जनहित के 13 मुद्दे, एम्स में बुजुर्गों को प्राथमिकता देने की मांग
मंडी भराड़ी से एम्स तक परिवहन सुविधा बढ़ाने और डे-केयर सेंटर शुरू करने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक मंगलवार को सभा के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य अशोक शैनी ने की। बैठक की शुरुआत दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद महासचिव एमआर वर्मा ने गत माह सभा की ओर से किए गए कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में शहर और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े 13 जनहित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सभा ने मांग की कि शहर के उपभोक्ताओं को पानी के बिल हर माह उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि एक साथ कई महीनों का बिल आने से आर्थिक बोझ न पड़े। शहर की खस्ताहाल सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाने, सड़क किनारे खाली जगह पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने और तत्काल मिट्टी डालकर क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने की मांग भी उठाई गई। सभा ने मंडी भराड़ी पुल से एम्स बिलासपुर के लिए हर घंटे विद्युत बस चलाने और यह सुविधा रात 10 बजे तक उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही मंडी ब्राहड़ी से एम्स और शहर तक टैक्सी व थ्री-व्हीलर का उचित किराया निर्धारित कर किराया सूची प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का आग्रह किया।
मंडी भराड़ी पुल के पास आवश्यक सुविधाएं और शौचालय उपलब्ध करवाने, शहर से सूखे व खतरनाक पेड़ हटाने और विभिन्न वार्डों में लगे कूड़े के ढेरों को हटाने की मांग भी की गई। धौलरा सड़क पर लगे कूड़े के ढेरों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने का आग्रह किया गया। सभा ने उपायुक्त कार्यालय के पास भूमि और न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था करने की मांग की। वहीं, एम्स बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों को उपचार में प्राथमिकता देने और प्रतिदिन उपलब्ध डॉक्टरों और विभागों की जानकारी काउंटर के साथ समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक करने की मांग रखी।
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों के लिए एम्स में पर्याप्त पार्किंग, मुख्य द्वार के पास वर्षा शालिका और शौचालय बनाने की मांग भी की गई। वरिष्ठ नागरिकों के जीवन प्रमाण पत्र के लिए डिजिटल के साथ पुरानी पद्धति जारी रखने और परिवहन विभाग में सम्मान कार्ड और आरक्षण की सुविधा पूर्व की तरह 30 प्रतिशत रखने की मांग उठाई गई। सभा ने नशा मुक्ति अभियान में जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी को जागरूकता सामग्री उपलब्ध करवाने, पालिका क्लब भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर सेंटर शुरू करने और भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने की मांग की। बैठक में अशोक सैनी, राजपाल सिंह, जेएस गौतम, पीएल शर्मा, बाबूराम शर्मा, कृष्ण लाल ठाकुर, प्रेमलाल चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।