{"_id":"6ab2dadc4b82e2de3504da8b","slug":"health-camp-in-dayoli-97-people-examined-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168321-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दयोली में स्वास्थ्य शिविर, 97 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दयोली में स्वास्थ्य शिविर, 97 लोगों की जांच
विज्ञापन
61 की आंखों और 72 लोगों की हुई दंत जांच, निशुल्क मिली स्वास्थ्य सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत दयोली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सदर ब्लॉक मारकंड की ओर से मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा और पंचायत प्रधान रचना देवी ने की। शिविर में जनरल ओपीडी में 97 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 61 लोगों की नेत्र और 72 लोगों की दंत जांच हुई। लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श निशुल्क दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा ने लोगों को नेत्र रोग, जलजनित बीमारियों, टीबी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर जांच करवाने की अपील की। हेल्थ एजुकेटर मस्तराम ने विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की।