Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal pradesh bbmb 11973 million units electricity supreme court verdict

महाधिवक्ता अनूप रतन बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

Thu, 12 Nov 2026 04:11 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:11 PM IST
himachal pradesh bbmb 11973 million units electricity supreme court verdict
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश को बड़ी राहत मिली है। फैसले के अनुसार, हिमाचल को अगले 20 वर्षों में कुल 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी। यह बिजली अक्तूबर से मार्च के बीच उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता अनूप रतन ने वीरवार को बिलासपुर परिधि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कानूनी पृष्ठभूमि, प्रदेश सरकार की ओर से की गई पैरवी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप से जुड़े पहलुओं को सामने रखा। अनूप रतन ने कहा कि यह मामला केवल बिजली की हिस्सेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि उसके निर्देश सभी संबंधित पक्षों के लिए बाध्यकारी होंगे और उनका पालन करना होगा। महाधिवक्ता के अनुसार, बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर वर्ष 1996 में पहली बार याचिका दायर की गई थी। इसके बाद वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने प्रारंभिक डिक्री जारी कर स्पष्ट किया था कि हिमाचल प्रदेश का हिस्सा बनता है। हालांकि, प्रदेश को यह हिस्सा किस रूप में और किस प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा, इस पर कानूनी मामला लंबे समय तक चलता रहा। इसी वजह से बिजली हिस्सेदारी का मुद्दा वर्षों तक लंबित रहा। अनूप रतन ने बताया कि वर्ष 2013 में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर हिमाचल को उसका हिस्सा देने के लिए तीन विकल्प सुझाए थे। इनमें उस समय 2,000 से 4,000 करोड़ रुपये तक नकद भुगतान, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) का विकल्प और चंडीगढ़ में बेची जाने वाली बिजली से हिमाचल को हिस्सा देने का विकल्प शामिल था। महाधिवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीबीएमबी में प्रदेश की हिस्सेदारी के साथ-साथ भाखड़ा और पोंग बांध विस्थापितों की लंबित समस्याओं को भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के अधिकारों से जुड़े इन मुद्दों को प्रमुखता से आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोंडा में डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत, आठ लोग झुलसे

12 Nov 2026

VIDEO: दीवाली के बाद फैला प्रदूषण... सड़कों पर किया गया पानी का छिड़काव

12 Nov 2026

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026

महराजगंज: पत्नी को वीडियो कॉल कर रोया ट्रक चालक, छह दिन से लापता

12 Nov 2026

जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति

12 Nov 2026

MP में बढ़ेगी ठिठुरन!

12 Nov 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, सीसीटीवी आया सामने

12 Nov 2026

VIDEO: 22 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed