{"_id":"6aa4fbb27d12d25d390a0bf8","slug":"video-bilaspur-gugga-jaharveer-fair-in-geharvi-grand-wrestling-match-to-be-held-on-september-14-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: गेहड़वीं में गुग्गा जाहरवीर मेला, 14 सितंबर को होगा विशाल दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: गेहड़वीं में गुग्गा जाहरवीर मेला, 14 सितंबर को होगा विशाल दंगल
बिलासपुर के गेहड़वीं क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध गुग्गा मेला छठे दिन में पहुंच गया है। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भी खासा उत्साह है। दूर-दराज के इलाकों से लोग मेले में पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों का आनंद लेने के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मेले के चलते गेहड़वीं क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। मेले का समापन 14 सितंबर को विशाल दंगल के साथ होगा। समापन समारोह में झंडूता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। दंगल में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहलवान हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस दौरान पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे और कुश्ती प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। ग्राम पंचायत गेहड़वीं की प्रधान नीरंजना नड्डा ने बताया कि गुग्गा मेले का समापन 14 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले के समापन अवसर पर होने वाले विशाल दंगल में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।