{"_id":"6aaa6ef660d2b65c1906f5b1","slug":"video-42-kilometer-sailing-journey-from-mandli-to-zakatkhana-cleanliness-drive-conducted-at-nakrana-ghat-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: एनसीसी कैडेट्स ने मंडली से जकातखाना तक की सेलिंग, नकराणा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: एनसीसी कैडेट्स ने मंडली से जकातखाना तक की सेलिंग, नकराणा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
संकल्प एक्सपीडिशन-2026 के नौवें दिन 70 एनसीसी कैडेट्स ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी सेलिंग यात्रा जारी रखी। कैडेट्स ने मंडली से जकातखाना तक करीब 42 किलोमीटर की दूरी तय की और अगले पड़ाव जकातखाना पहुंचे। इस दौरान कैडेट्स ने सेलिंग के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया। यात्रा के दौरान नकराणा घाट पर कैडेट्स ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने घाट परिसर की साफ-सफाई करने के साथ लोगों को जलस्रोतों और इनके आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा चलियाला और नकराणा क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी। जकातखाना पहुंचने के बाद कैडेट्स ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक रहने और समाज को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। अभियान में शामिल महिला कैडेट्स ने भी कठिन परिस्थितियों और लंबी दूरी के बावजूद पूरे साहस और आत्मविश्वास के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। उनकी मेहनत और जज्बे से अन्य कैडेट्स का उत्साह भी बढ़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।