Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar: Body of unidentified young man found in roadside bushes; police working to establish identity.
{"_id":"6a578502d84f13d3f904eea4","slug":"video-yamunanagar-body-of-unidentified-young-man-found-in-roadside-bushes-police-working-to-establish-identity-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
यमुनानगर।
पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर कैल बाईपास के पास बुधवार सुबह झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जगाधरी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था, जबकि चेहरा बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। घटनास्थल और आसपास की तलाशी के दौरान ऐसा कोई दस्तावेज, मोबाइल या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव पर कोई टैटू या अन्य पहचान का निशान भी नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर मृतक प्रवासी मजदूर होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
जगाधरी सदर थाना प्रभारी एसआई आनंद प्रकाश ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को झाड़ियों से दुर्गंध आने पर शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। साथ ही आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और मामले के अन्य पहलुओं का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।