{"_id":"6a5733eb2266351eb30fdcbf","slug":"video-bulldozer-rolls-over-illegal-colony-in-govardhan-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन की 40 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन की 40 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
मथुरा के छाता-गोवर्धन रोड पर धेनू वाटिका (जेएसकेएस फेस-3) के नाम से काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के अनुसार, अरविंद झा और अमित अतरी नामक व्यक्तियों द्वारा छाता-गोवर्धन रोड पर स्थित गांव सांखी क्षेत्र में लगभग 40 एकड़ भूमि पर बिना किसी अनुमति के बाउंड्रीवाल का निर्माण और प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। यह कृत्य उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन था। पूर्व में, 5 जून 2023 को इस अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे, लेकिन भू-माफियाओं ने प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।