फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain is expected for four days starting today

Yamuna Nagar News: आज से चार दिन बारिश होने के आसार

Sun, 13 Sep 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rain is expected for four days starting today
शनिवार को बादल छाने के दौरान मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चार दिन तक धूप निकलने के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने मौसम सुहावना बना दिया। धूप न निकलने व हवा चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार से बुधवार तक चार दिन बारिश की संभावना जताई है।
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान अपेक्षाकृत अधिक होने के बावजूद धूप न निकलने और हवा चलने से लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही और दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा।
विज्ञापन

मौसम सुहावना होने का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। शाम होते ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई। गर्मी और उमस कम होने पर लोग खरीदारी के लिए घरों से निकले। देर शाम तक बाजार लोगों की आवाजाही से गुलजार रहे। शाम को बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि रविवार से बुधवार तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार से बुधवार तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed