फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1,800 tonnes of garbage lying in the city; clearing it could take two weeks

Yamuna Nagar News: शहर में पड़ा है 1,800 टन कचरा, उठान में लग सकते हैं दो सप्ताह

Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
1,800 tonnes of garbage lying in the city; clearing it could take two weeks
रेलवे कॉलोनी से कचरे के ढेर की सफाई करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 36 दिन से चल रही नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल तो समाप्त हो गई है। लेकिन लोगों की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं। शहर कचरे व गंदगी से अटा हुआ है और इसे निजात मिलने में 15 से 20 दिन लग सकते हैं। चूंकि नगर निगम कर्मचारी सोमवार से काम पर लौटेंगे। हालांकि शनिवार को कुछ कर्मचारी पर आए और कचरा उठान हुआ।
वहीं सोमवार से दस दिवसीय गणपति उत्सव शुरू हो रहा है, परंतु शहर के तमाम स्थानों पर गंदगी व कचरे के ढेर लगे हैं। गणपति महोत्सव में गलियों व सड़कों पर पंडाल सजाए जाते हैं, लेकिन शहर की सड़कों पर कचरा पड़ा है। इससे आयोजकों की दिक्कत बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं उत्सव के लिए पंडाल लगने शुरू हो गए हैं, लेकिन कुछ ही दूरी पर गंदगी जमा है।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान पपला ने बताया कि सोमवार से सभी कर्मचारी नियमित रूप से काम पर लौट जाएंगे। सभी नियमित सफाई करेंगे और हर दिन अतिरिक्त कचरे का उठान किया जाएगा। इससे शहर की गंदगी व कचरे के ढेर जल्द ही साफ हो जाएंगे। पपला ने कहा कि यदि किसी पंडाल के आसपास कहीं कचरा या कूड़ा है तो लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। वहां पर पहले सफाई करवा दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो और लोगों की आस्था को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की 37 दिन से चल रही हड़ताल खत्म होते ही नगर निगम ने शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया। नगर निगम के चारों मुख्य सफाई निरीक्षक, सभी सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मचारी शहर की सड़कों पर उतर गए हैं। कचरा उठाने के लिए 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, चार डंपर, दो जेसीबी और चार लोडर लगाए गए।
वार्ड एक से सात तक मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, वार्ड आठ से 15 तक गोविंद शर्मा और वार्ड 16 से 22 तक अमित कांबोज के नेतृत्व में सफाई करवाई जा रही है। रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, जगाधरी रोड, मॉडल टाउन समेत विभिन्न क्षेत्रों में जमा कचरे के ढेर उठाकर कचरा प्लांट पहुंचाए गए। जेसीबी और लोडर की मदद से बड़े ढेर हटाए गए। सफाई के बाद बदबू दूर करने के लिए चूने का छिड़काव भी करवाया गया।

सफाई व्यवस्था जल्द होगी सामान्य : महापौर
महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था जल्द पूरी तरह सामान्य की जाएगी। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा न डालने और निगम के डोर-टू-डोर वाहनों में ही कचरा देने की अपील की। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि गणपति महोत्सव के दौरान किसी को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिन स्थानों पर सार्वजनिक रूप से गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है और गलियों व सड़कों पर गंदगी है तो उसकी सूचना दें। वहां पर सफाई पहले करवाई जाएगी।

रेलवे कॉलोनी से कचरे के ढेर की सफाई करते कर्मचारी। संवाद

रेलवे कॉलोनी से कचरे के ढेर की सफाई करते कर्मचारी। संवाद

रेलवे कॉलोनी से कचरे के ढेर की सफाई करते कर्मचारी। संवाद

रेलवे कॉलोनी से कचरे के ढेर की सफाई करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed