फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elephant emerging from the forest trampled the paddy crop

Yamuna Nagar News: जंगल से निकले हाथी ने रौंदी धान की फसल

Sun, 13 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Elephant emerging from the forest trampled the paddy crop
कलेसर जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंचा जंगली हाथी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कलेसर जंगल से निकलकर आबादी की ओर पहुंच रहे हाथी लगातार खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। दो दिन पहले अराईयावाला गांव में धान की फसल रौंदने के बाद बीती रात हाथी ने दोबारा खेतों में पहुंचकर काफी नुकसान किया। इस दौरान करीब 50 एकड़ की फसल को नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार रात होते ही हाथी जंगल से निकलकर खेतों की ओर आ जाते हैं। इसके बाद धान की फसल को रौंदते हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल उनकी आय का प्रमुख साधन है। ऐसे में हाथी के कारण फसल बर्बाद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की सबसे बड़ी चिंता रात को फसल की रखवाली को लेकर है।
विज्ञापन

अंधेरे में जंगली हाथी का सामना होना जानलेवा साबित हो सकता है। इस कारण किसान फसल की रखवाली के लिए खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि रात को विभागीय कर्मचारी नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं। जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने और हाथी की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिबड़ियों में छान तोड़ी
टिबड़ियों गांव में भी जंगली हाथी ने किसानों को नुकसान पहुंचाया। खेतों में फसल की रखवाली के लिए बनाई गई छान को हाथी ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। किसानों ने फसल नुकसान का मुआवजा देने और हाथी को आबादी व खेतों की ओर आने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed