Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
In Yamunanagar, a woman died under suspicious circumstances following a dispute with her husband over getting henna (mehndi) applied for Karwa Chauth.
{"_id":"6ae473972ba28e9f5b0add28","slug":"video-in-yamunanagar-a-woman-died-under-suspicious-circumstances-following-a-dispute-with-her-husband-over-getting-henna-mehndi-applied-for-karwa-chauth-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने को लेकर पति से हुआ विवाद, महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने को लेकर पति से हुआ विवाद, महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
करवाचौथ का व्रत रखने और त्योहार मनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। गांधी नगर थाना क्षेत्र के कैंप एरिया निवासी 28 वर्षीय शिवानी की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति, ननद और ननदोई पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शिवानी करवाचौथ का व्रत रखना चाहती थी, जबकि ससुराल वाले त्योहार नहीं मनाते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
शिवानी की शादी शादिपुर निवासी प्रिंस के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रिया आठ साल और छोटी बेटी धामी पांच साल की है। शिवानी के मौसेरे भाई गौरव ने बताया कि ससुराल वाले करवाचौथ नहीं मनाते थे, जबकि शिवानी व्रत रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर घर में कई दिनों से तनाव चल रहा था।
मेहंदी लगवाने पर पति से हुआ विवाद
परिजनों के अनुसार, बुधवार को करवाचौथ के लिए शिवानी ने हाथों पर मेहंदी लगवाई थी। इस बात को लेकर पति प्रिंस ने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान शिवानी के साथ मारपीट भी की गई थी।
रात 12 बजे फोन कर दी आत्महत्या की सूचना
गौरव के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे प्रिंस ने शिवानी की मां सुमन को फोन कर बताया कि शिवानी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। वहां शिवानी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने आत्महत्या की बात पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जिस कमरे में शिवानी का शव पड़ा था वह कमरा उसकी सास का है और मकान का लेंटर भी नीचे था जब परिजनों ने देखा कि शिवानी के गले में पतली चुन्नी देखी तो उन्हे शक हुआ।
गला दबाकर हत्या करने का आरोप
मौसेरे भाई गौरव ने आरोप लगाया कि प्रिंस, उसकी बहन और ननदोई ने मिलकर शिवानी की हत्या की और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
भाई का हुआ रो रोकर बुरा हाल
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतका का भाई बेसुध हो गया और बार बार बहन को वापिस आने की बात कहता रहा कई बार बहन को फोन मिलाता रहा लेकिन बहन शिवानी पोस्टमार्टम हाउस में थी। शिनाख्त करने के लिए जब वह अंदर दाखिल हुए तब भी भाई और मां बेसुध हो गए और बाहर आने पर रिश्तदारों ने उन्हें पकड़कर बिठाया। मृतका का भाई बहन की फोटो देखकर बिलखता रहा।
जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि शिवानी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।