फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mercury drops by five degrees amid light, steady rain

Yamuna Nagar News: रिमझिम बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 30 Oct 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by five degrees amid light, steady rain
बारिश के दौरान शहर के मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कई दिन तक धूप खिलने के बाद वीरवार को मौसम ने करवट ली। सुबह हुई बारिश से अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश और लगातार चली हवा ने वातावरण में ठंडक बढ़ा दी। इससे लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहने और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी का असर बढ़ सकता है। वीरवार सुबह शुरू हुई बारिश शाम चार बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि वीरवार को यह गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने ठंडक बढ़ाई। शाम होते-होते वातावरण में ठिठुरन महसूस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान तेज बारिश न होने से शहर में जलभराव की समस्या नहीं हुई। बारिश के दौरान बाजारों व सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार की खरीदारी के लिए निकले लोगों को भी बारिश के कारण दिक्कत हुई। करवाचौथ के चलते बाजारों में सुबह से ही खरीदारी का माहौल रहा। बारिश के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन बाजारों में भीड़ दिखाई दी।

हरियाणा कृषि केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति भी बढ़कर करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। बारिश और हवा से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed