{"_id":"6820b300f7552f64b405632f","slug":"video-dream-project-in-yamunanagar-will-be-ready-in-18-months-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"18 माह में बनकर तैयार होगा ड्रीम प्रोजेक्ट, लोगों को मिलेगी ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 माह में बनकर तैयार होगा ड्रीम प्रोजेक्ट, लोगों को मिलेगी ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम की सौगात
शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट की सूची में से एक ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम की सौगात 18 माह में मिल जाएगी। चूंकि इसके लिए नींव, फर्श व पिलर तैयार हो चुके हैं और पार्किंग, मंच, कमरे, छत व बैठने की व्यवस्था करने जैसे काम बाकी हैं। यह सभी काम एजेंसी को 18 माह में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर-17 में गुरु अर्जुन नगर के पास ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम का निर्माण नगर निगम की ओर से दिव्य नगर योजना में किया जा रहा है। इस पर कुल 52.87 करोड़ खर्च का अनुमान है। इसमें नगर निगम व प्रदेश सरकार को 50-50 फीसदी खर्च वहन करना है। 13 अगस्त 2024 को सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया था। इसके बाद दो दिसंबर 2024 को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भूमि पूजन व नींव रख निर्माण शुरू कराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।