फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   VIDEO : Villagers said in Amar Ujala Samvad 80 percent of farmers do farming in village

VIDEO : अमर उजाला संवाद में बोले ग्रामीण, 80 प्रतिशत किसान गांव में करते हैं खेती, फिर भी गांव को नगर निगम के अंदर कर दिया

Tue, 17 Dec 2024 08:36 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2024 08:36 PM IST
VIDEO : Villagers said in Amar Ujala Samvad 80 percent of farmers do farming in village
बल्लभगढ़ के गांव सोतई में मंगलवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव वासियों का कहना है कि उनके गांव में 80 प्रतिशत किसान खेती करते हैं। उसके बावजूद उनके गांव को नगर निगम के अंदर कर दिया गया है। इसको लेकर उन्होंने न्यायालय में भी अपील की हुई है जिसका फैसला अभी आना बाकी है। वहीं कुछ गांव वासियों का यह भी कहना है उनका गांव में चाहे पार्षद हो या सरपंच हो बस उनके गांव की समस्या का समाधान होना चाहिए। अब ना तो गांव उनका सरपंच के अंदर आता है, ना ही अभी तक कोई पार्षद बना है। जिसकी वजह से गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। गांव सोतई निवासी धर्म राज, पुष्पेंद्र, छज्जुराम, सुभाष, ओम प्रकाश, सुमेर सिंह ने बताया कि उनके गांव की सबसे मुख्य समस्या आईएमटी से गांव सोतई को आने वाली मुख्य सड़क जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण उसे सड़क पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते जिसकी वजह से दोपहिया वाहन हर रोज हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार उपायुक्त से लेकर एसडीएम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया। जिसकी वजह से गांव आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। यहीं नहीं रात के समय अंधेरा होने की वजह से भी गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। अगर इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट को लगवा दिया जाए, तो वाहन चालक अपनी सुरक्षा खुद कर सकते हैं। गांव में नहीं है सफाई व्यवस्था नगर निगम की ओर से गांव की सफाई के लिए तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया, लेकिन वह कर्मचारी महीने में दो से तीन बार ही आते हैं। जिसकी वजह से गांव में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इसके अलावा गांव की फिरनी पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर भी उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को ही बार अवगत कराया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। गांव में नहीं है कोई भी स्वास्थ्य केंद्र गांव के बुजुर्ग लोगों का कहना है कि गांव में कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की वजह से उनका उपचार के लिए आईएमटी स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है। जो कि उनके गांव से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर है। इसके अलावा अगर कोई गंभीर बीमारी होती है। तो उनको बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल या बी के अस्पताल जाना पड़ता है। उनके गांव में भी एक छोटा स्वास्थ्य केंद्र खोलना चाहिए। बंदरों से हैं परेशान बंदरों की वजह से गांव के लोगों ने छत पर जाना बंद कर दिया है। इसके अलावा बच्चों ने घरों के बाहर भी खेलना बंद कर दिया है। क्योंकि बंदरों के झुंड एकदम से उनके ऊपर हमला कर देते हैं और वह गंभीर रूप से घायल होते हैं। गर्मी के दिनों में बाहर सोते थे, लेकिन बंदरों के कारण उन्होंने बाहर सोना बंद कर दिया। क्योंकि बंदर सोते हुए व्यक्ति पर ही हमला कर देते थे। उनके गांव में अभी तक करीब दो दर्जन से अधिक लोग बंदर के शिकार हो चुके हैं। गांव वासियों से बातचीत गांव में सफाई नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को खुद पैसे देकर सफाई करवानी पड़ती है। - दयानंद, गांव वासी बंदरों की वजह से गांव वासी काफी परेशान है। कई बच्चों को अपना शिकार भी बना चुके है। - धर्म राज रावत, गांववासी मुख्य सड़क जर्जर होन की वजह से दुपहिया वाहनों को हादसा होन का डर लगा रहता है। - छज्जुराम, गांववासी सरपंच के समय लोग कह कर काम करवा लेते थे लेकिन अब अधिकारियों को कहने के बाद भी काम नहीं हो रहे है। - सुभाष शास्त्री, गांववासी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पलिया नगरपालिका अध्यक्ष पद का उपचुनाव, मतदान के लिए उमड़े मतदाता

17 Dec 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में 'संभव' के तहत आने वाली शिकायतों का निस्तारण न होने का आरोप

17 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत में बांग्लादेश के राष्ट्रपति का फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

17 Dec 2024

VIDEO : स्कूल बस ने रौंद दिए तीन किशोर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

17 Dec 2024

VIDEO : सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचा विपक्ष, संसदीय कार्य मंत्री ने ये कहा

17 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में हुआ हिमाचल विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम का राज्य सम्मेलन, मांगों पर मंथन

VIDEO : शाहजहांपुर में जीजा ने की साली की हत्या, गिरफ्तार

17 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में चबूतरा ना हटाए जाने पर महिला प्रधान ने शुरू किया आमरण अनशन

17 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी में मंदिर विवाद को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात

17 Dec 2024

VIDEO : बदायूं के नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में सुनवाई 24 दिसंबर को

17 Dec 2024

VIDEO : पीलीभीत में अतिक्रमण पर गरजा नगरपालिका का बुलडोजर

17 Dec 2024

VIDEO : बरोटीवाला स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

17 Dec 2024

VIDEO : दिव्यांग बच्चों के हुनर के हो जाएंगे कायल, आंवला से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

17 Dec 2024

VIDEO : कुश्ती में रूपेश यादव के दांव ने सबको पछाड़ा

17 Dec 2024

VIDEO : एटा के अवागढ़ थाना पुलिस ने पकड़ा चोर, पानी की ट्रॉली और पम्पसैट किए थे चोरी

17 Dec 2024

VIDEO : अमेठी: कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल को भी किया गया हाउस अरेस्ट

17 Dec 2024

VIDEO : चंबा के हरदासपुरा में मनाया राष्ट्रीय पेंशनर दिवस मनाया

17 Dec 2024

VIDEO : पुलिस की पाठशाला में बच्चों को पढ़ाया गया कानून का पाठ

17 Dec 2024

VIDEO : स्कॉर्पियो की ऐसी रफ्तार...थम गई सांसें, CCTV में कैद हुआ हादसा

17 Dec 2024

VIDEO : ग्रामीणों ने बच्चों के साथ किया प्रदर्शन, पठन-पाठन कार्य रहा ठप; पिटने से बचे शिक्षक

VIDEO : पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से तस्कर घायल

VIDEO : मन्नू लाल शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियं को किया पुरस्कृत

17 Dec 2024

VIDEO : पेंशनर दिवस पर पेंशनरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

17 Dec 2024

VIDEO : संभल के बाद वाराणसी में मंदिर पर विवाद, महिलाओं के शंखनाद से मुस्लिम समाज नाराज

17 Dec 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र के थानेसर ब्लॉक समिति चेयरमैन की कुर्सी पर खतरा बरकरार

17 Dec 2024

VIDEO : मैनपुरी में एसडीएम कोर्ट के सामने किया प्रदर्शन

17 Dec 2024

VIDEO : फरीदाबाद की हवा में उड़ रहा ग्रेप का नियम, सामने आया वीडियो

17 Dec 2024

VIDEO : हिसार में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे

17 Dec 2024

VIDEO : धर्मशाला में मनाया अखिल भारतीय पेंशनर दिवस, मांगों पर हुई चर्चा

17 Dec 2024

VIDEO : हिसार के मिर्जापुर गांव के पास सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत, पत्नी घायल

17 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed