{"_id":"6aa2eb79b605762d50057279","slug":"father-of-international-boxer-commits-suicide-in-rohtak-was-an-english-teacher-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बॉक्सर के पिता ने की आत्महत्या, अंग्रेजी के थे शिक्षक; सुसाइड नोट में लिखा- मौत का खुद जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल बॉक्सर के पिता ने की आत्महत्या, अंग्रेजी के थे शिक्षक; सुसाइड नोट में लिखा- मौत का खुद जिम्मेदार
Thu, 10 Sep 2026 11:10 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:10 PM IST
सार
अजल पाल के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि मैं अपनी माैत का खुद जिम्मेदार हूं। पीजीआई आए मृतक के भाई धर्मेंद्र व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अजय पाल को पिछले तीन-चार दिन से बुखार से परेशान थे।
विज्ञापन
मृतक अजय पाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोखरा में तैनात और मकड़ौली खुर्द गांव निवासी पीजीटी अंग्रेजी शिक्षक अजय पाल (48) ने अपने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब सुबह उठे तो शव को देखकर कोहराम मच गया। अजल पाल के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि मैं अपनी माैत का खुद जिम्मेदार हूं। पीजीआई आए मृतक के भाई धर्मेंद्र व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अजय पाल को पिछले तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। अजय पाल मकड़ौली खुर्द में पत्नी दर्शना, दो बेटियों विशाखा, लक्षु और चार साल के बेटे तन्मय के साथ रहते थे। उनके पिता बलवान अजय के भाई धर्मेंद्र के साथ अलग मकान में रहते हैं।
छोटी बेटी ने सबसे पहले पिता को फंदे से लटका देखा
धर्मेंद्र ने बताया कि वीरवार सुबह उनकी छोटी भतीजी लक्षु जब सोकर उठी तो बरामदे में पिता को फंदे से लटका देखा। इस पर भतीजी जोर से चीख उठी। बेटी का शोर सुन पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। एसएफएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस को वीरवार की सुबह सूचना मिली थी कि मकड़ौली गांव में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर के पिता अजय पाल का शव फंदे से लटका हुआ है। मामला आत्महत्या का है। परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। कागज पर एक लाइन में लिखा है कि मैं अपनी माैत का खुद जिम्मेदार हूं।
काफी मिलनसार व कक्षा 9ए के इंचार्ज थे अजय पाल : प्रिंसिपल
विज्ञापन
छोटी बेटी ने सबसे पहले पिता को फंदे से लटका देखा
धर्मेंद्र ने बताया कि वीरवार सुबह उनकी छोटी भतीजी लक्षु जब सोकर उठी तो बरामदे में पिता को फंदे से लटका देखा। इस पर भतीजी जोर से चीख उठी। बेटी का शोर सुन पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। एसएफएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर है छोटी बेटी
पीजीआई पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि अजय पाल ने रात में किसी समय फंदा लगाया है। घर में सो रहे परिजनों को सुबह जागने पर ही पता चला। मौके पर एक प्लास्टिक का सीढ़ीनुमा स्टूल भी रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, स्टूल पर चढ़कर रस्सी छत में लगे हुक में रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाया। धर्मेंद्र बताया कि अजय पाल की 2013 में नौकरी लगी थी। बड़ी बेटी विशाखा यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं जबकि छोटी बेटी लक्षु अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर हैं।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस को वीरवार की सुबह सूचना मिली थी कि मकड़ौली गांव में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर के पिता अजय पाल का शव फंदे से लटका हुआ है। मामला आत्महत्या का है। परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। कागज पर एक लाइन में लिखा है कि मैं अपनी माैत का खुद जिम्मेदार हूं।
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हैं छोटी बेटी, पुणे में ले रहीं प्रशिक्षण
अजय पाल की छोटी बेटी लक्षु 70 किलो भारवर्ग में बॉक्सिंग की खिलाड़ी हैं। वह करीब पांच साल से मुक्केबाजी का अभ्यास कर रही है। 17 वर्षीय लक्षु ने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीता था। जुलाई 2026 में जकार्ता में आयोजित अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हाल ही में उनका चयन 14 से 28 अक्तूबर तक मोंटेनेग्रो के बुडवा में होने वाली अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसके लिए वह आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह भी इन दिनों घर आई हुई हैं। उनकी अभी सेना में नियुक्ति नहीं हुई है। हालांकि, खेल का सारा खर्च भारतीय सेना उठा रही है। चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि सुबह लक्षु ही पानी पीने के लिए उठी थी। उसने ही सबसे पहले पिता अजय पाल को फंदे से लटका देखा।काफी मिलनसार व कक्षा 9ए के इंचार्ज थे अजय पाल : प्रिंसिपल
मोखरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता कुमारी ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2026 में ही स्कूल में जॉइनिंग की थी। तभी से उनको अजय पाल का बहुत सहयोग मिला। वह कक्षा 9ए के इंचार्ज थे। वह नाैवीं से 12वीं को अंग्रेजी विषय पढ़ाते थे। बताया कि वह बहुत मिलनसार थे और उनकी अपने विषय पर अच्छी पकड़ थी। कभी भी उनकी बात से यह नहीं लगा कि वह परेशान हैं। यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कदम उठा सकते हैं। बच्चे भी यह सुनकर बहुत हैरान हैं। स्कूल की ओर से अध्यापकों का एक दल उनके घर गया था। पूरे स्कूल में शौक का माहाैल है।
बुखार के चलते कुछ परेशान थे पति : दर्शना
पुलिस के अनुसार, अजय पाल की पत्नी दर्शना ने बताया कि बुखार के चलते वह कुछ परेशान जरूर थे लेकिन ऐसा कदम उठा लेंगे, इस पर यकीन करना मुश्किल है। रात को अलग कमरे में सोए थे। परिजनों को रात में उनके उठने और फंदा लगाने के बारे में जानकारी ही नहीं मिल सकी।