Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : Charkhi Dadri grain market lifting increases, 13,892 quintals of millet lifted
{"_id":"6713ce376c75648ad202570c","slug":"video-charkhi-dadri-grain-market-lifting-increases-13892-quintals-of-millet-lifted","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी अनाज मंडी उठान में आई तेजी, 13,892 क्विंटल बाजरे का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी अनाज मंडी उठान में आई तेजी, 13,892 क्विंटल बाजरे का उठान
चरखी दादरी जिले की अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद जारी है। बढ़ती खरीद के साथ ही धीमी चल रही उठान प्रक्रिया में तेजी देखी गई। गांव घसोला स्थित गोदाम में जगह नहीं बचने के कारण खरीदे गए अनाज को सफीदों के गांव पिल्लू खेड़ा गोदाम में भेजना शुरू कर दिया है। खरीद एजेंसी हैफेड मैनेजर का कहना है कि चार प्वांइटों पर वाहनों के खाली करने की जगह होने के कारण उठान गति में तेजी हो रही है। अनाज मंडी में शनिवार को भी बाजरे की सरकारी खरीद व आवक जारी रही जिसके चलते 372 किसानों ने गेट पास कटवाए। 9,332 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। वहीं, खरीद एजेंसी हैफेड ने शनिवार सांय तक 12,770 क्विंटल बाजरा खरीदा है। इसी के साथ ही मंडी में उठान प्रक्रिया में भी तेजी देखी गई , शुक्रवार को 8,608 क्विंटल बाजरे का उठान हो पाया था, वहीं, शनिवार को उठान में तेजी लाते हुए 13,892 क्विंटल का उठान हो पाया है। बता दे पिछले कई दिनों से आढ़ती व किसान उठान धीमा होने की शिकायत कर रहे थे। जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर 3,09391 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।