Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Woman dies in road accident in Sonipat while returning home after tying Rakhi to her brother truck had hit the bike
{"_id":"6a93f01ecaf6935a670e0ce2","slug":"video-woman-dies-in-road-accident-in-sonipat-while-returning-home-after-tying-rakhi-to-her-brother-truck-had-hit-the-bike-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति घायल; ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति घायल; ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर
रक्षाबंधन पर भाई को रक्षासूत्र बांधने के बाद पति के साथ घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गया। हादसा शनिवार दोपहर बाद एनएच-44 पर मुरथल फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गांव भटपुरा हाल किरायेदार सेक्टर-10 द्वारका, दिल्ली निवासी श्यामा यादव (44) अपने पति दिनेश के साथ बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन के अवसर पर कुंडली में भाई पवन को राखी बांधने गई थी। वहां से दोनों शनिवार का अपने घर द्वारका लौट रहे थे। बताया गया कि कुंडली से द्वारका जाने के दौरान वे रास्ता भटक गए और बाइक से मुरथल के पास एनएच-44 पर पहुंच गए। इसी दौरान मुरथल फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। हादसे में श्यामा यादव को गंभीर चोटें लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।