{"_id":"6aaecd3ed894c7fd270a7d47","slug":"dr-palak-to-receive-nss-best-programme-officer-award-sonipat-news-c-196-1-nnl1010-145539-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डॉ. पलक को मिलेगा एनएसएस बेस्ट प्रोग्राम ऑफिसर पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डॉ. पलक को मिलेगा एनएसएस बेस्ट प्रोग्राम ऑफिसर पुरस्कार
विज्ञापन
फोटो 02 डॉ. पलक का मुंह मीठा करवाते स्टाफ सदस्य। स्रोत: कॉलेज
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि सहायक प्रोफेसर डॉ. पलक का चयन इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 के विश्वविद्यालय स्तरीय बेस्ट राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोग्राम ऑफिसर में चयन किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार और स्टाफ सदस्यों ने डॉ. पलक को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। डॉ. पलक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता व सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सतीश सैनी ने बताया विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार समारोह 22 सितंबर को सुबह 10:00 बजे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर-रेवाड़ी के कल्पना चावला भवन में आयोजित किया जाएगा।