{"_id":"6a9ee160a0fd33ebfe0ea751","slug":"video-villagers-protest-demanding-24-hour-electricity-warn-of-intensifying-the-agitation-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सोनीपत। गांव भटगांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को बिजलीघर परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता मोहित के कार्यालय पहुंचे और उनके माध्यम से कार्यकारी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भी ग्रामीणों ने तीन जुलाई को इसी मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार को स्मरण पत्र सौंपा गया।
समिति के संयोजक ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि कई वर्ष पहले घरों से बाहर बिजली मीटर लगवाते समय सरकार की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को इनवर्टर और बैटरी पर हर साल 10 से 15 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही बैटरी चार्ज करने में होने वाले बिजली नुकसान का भार भी उपभोक्ताओं पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार को बिजली उपलब्ध करानी ही है तो ग्रामीणों को निर्बाध आपूर्ति क्यों नहीं दी जा रही। 24 घंटे बिजली मिलने से महंगाई और बेरोजगारी के दौर में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बैटरी के उत्पादन और निस्तारण से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बुध सिंह, विजयपाल, जगबीर, बलबीर सैनी, अजीत, आजाद, सतबीर, अशोक, राकेश, बिजेंद्र, राजेश और बलवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।