{"_id":"6a9ee13390a73fdf6d0bd42c","slug":"video-sonipat-geetika-triumphs-in-dance-at-talent-hunt-naina-tops-in-speech-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: प्रतिभा खोज में गीतिका ने नृत्य में मारी बाजी, नैना भाषण में रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: प्रतिभा खोज में गीतिका ने नृत्य में मारी बाजी, नैना भाषण में रही अव्वल
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में सोमवार को आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, संगीत, कविता, भाषण और कला की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता में गीतिका ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय और वर्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में सुचेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में प्रियंका ने बाजी मारी, जबकि भाषण प्रतियोगिता में नैना प्रथम रही। पोस्टर मेकिंग में खुशी ने पहला और अंजलि ने दूसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में अनु अव्वल रही। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में मान्या ने प्रथम और खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रतिभा खोज जैसे कार्यक्रम छात्राओं को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे मंच पर निखारने का अवसर देते हैं। आयोजन सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ. मंजीत और सांस्कृतिक टीम ने किया। इस दौरान डॉ. नवीन वशिष्ठ, डॉ. सुभाष सिसोदिया, डॉ. मंजीत, डॉ. राजवंती, डॉ. सुनील पंवार, डॉ. मीनाक्षी और डॉ. पूनम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन नोविका और अनु ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।