Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Two women returning from shopping were knocked unconscious and their earrings were taken out.
{"_id":"69c7efbe0f5481e3ad01849a","slug":"video-two-women-returning-from-shopping-were-knocked-unconscious-and-their-earrings-were-taken-out-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: शॉपिंग कर लौट रही दो महिला को बेसुध कर निकाली कान की बाली, सामने आई सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: शॉपिंग कर लौट रही दो महिला को बेसुध कर निकाली कान की बाली, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
कच्चे क्वार्टर बाजार से खरीदारी कर लौट रही दो महिलाओं को बेसुध कर शातिर बदमाशों ने कान की सोने की बाली निकाल ली। हैरानी की बात है कि दोनों महिलाओं काफी देर तक इसके बारे में कुछ पता ही नहीं चला। घटना 16 मार्च की है। उस वक्त पीड़ित ने पुलिस को मौखिक शिकायत दी थी। अब उन्होंने लिखित शिकायत देकर थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शहर के मयूर विहार निवासी पीड़ित महिला मीनू के पति राकेश ने बताया कि उसकी पत्नी और जानकार महिला पम्मी 16 मार्च की दोपहर करीब एक बजे कच्चे क्वार्टर बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थी। करीब 4 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने फोन किया तो घटनाक्रम का पता चला। पीड़िता मीनू ने बताया कि जब वह कच्चे क्वार्टर बाजार से निकलकर मंदिर के पास पहुंची तो वहां पहले से दो महिलाएं और एक पुरुष मौजूद थे। उन्होंने एक महिला को गरीब बताते हुए मदद की अपील की और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान एक महिला ने रुमाल निकालकर दोनों के चेहरे के सामने झटक दिया, जिससे वे हो गईं और उन्हें कुछ समझ नहीं आया। मौका पाकर आरोपियों ने दोनों महिलाओं के कानों में पहने सोने की बाली उतार लिए और वहां से चली गई। कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई वारदात का एहसास हुआ। यही नहीं, इस दौरान वे दोनों वहां से भटकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई, जबकि उन्हें दूसरी ओर मयूर विहार जाना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।