फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   79.52 lakh earthen lamps will be lit across the state on the Prime Minister's birthday.

Sonipat News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश में जलेंगे 79.52 लाख दीये

Fri, 11 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
79.52 lakh earthen lamps will be lit across the state on the Prime Minister's birthday.
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को प्रदेश में 79.52 लाख दीये जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से शिलान्यास और उद्घाटन किए गए प्रमुख नए प्रोजेक्ट्स पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही हर बूथ स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया।
सरकार की ओर से सेवा का संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सरकारी राशन डिपो पर राशन कार्ड धारकों को दो-दो दीये दिए जाएंगे। परिवार इन दीयों को 17 सितंबर को अपने घर में जलाएंगे। अभियान का उद्देश्य जन्मदिन को सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। संवाद
विज्ञापन

एक रुपये प्रति के हिसाब से खरीदा जाएगा आशीर्वाद का दीया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राज्य में हर बूथ स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरकार की ओर से दीयों की खरीद एक रुपये प्रति के हिसाब से की जाएगी। सरकार ने दीये बनाने का ऑर्डर दिया है। दीये आवंटित करने के लिए बजट अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में जलेंगे 4.15 लाख दीये
जिले में 2,07,548 राशन कार्ड धारकों को दो-दो दीये दिए जाएंगे। इसके लिए सोनीपत को 4,15,096 दीये आवंटित किए गए हैं। प्रदेश में कुल 39,76,273 राशन कार्ड धारक हैं। इनके लिए 79,52,546 दीये आवंटित किए गए हैं।

-----------
जिला
राशन कार्ड धारक
आवंटित दीये

अंबाला
1,69,122
3,38,244
भिवानी
1,99,335
3,98,670
चरखी दादरी
75,931
1,51,862
फरीदाबाद
2,51,635
5,03,270
फतेहाबाद
1,67,479
3,34,958
गुरुग्राम
1,16,676
2,33,352
हिसार व हांसी
2,88,304
5,76,608
झज्जर
1,28,382
2,56,764
जींद
2,23,830
4,47,660
कैथल
1,82,285
3,64,570
करनाल
2,53,838
5,07,676
कुरुक्षेत्र
1,55,241
3,10,482
मेवात
2,25,447
4,50,914
नारनौल
1,43,245
2,86,490
पंचकूला
66,727
1,33,454
पानीपत
2,03,584
4,07,168
पलवल
1,98,832
3,97,664
रेवाड़ी
1,28,627
2,57,254
रोहतक
1,47,708
2,95,416
सिरसा
2,22,426
4,44,852
सोनीपत
2,07,548
4,15,096
यमुनानगर
2,20,061
4,40,122
कुल
39,76,273
79,52,546
------------------
प्रदेश के सरकारी राशन डिपो पर राशन कार्ड धारकों को आशीर्वाद का दीया वितरित किया जाएगा। प्रत्येक राशन कार्ड धारक को दो दीये दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से दीयों की खरीद के लिए जल्द बजट मिलने की उम्मीद है।
राजेश्वर मुदगिल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article