Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Protest against the use of a bulldozer on a farmer's land; demand for an impartial investigation.
{"_id":"6af5d3c964a5feb33f07531b","slug":"video-sonipat-protest-against-the-use-of-a-bulldozer-on-a-farmers-land-demand-for-an-impartial-investigation-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: किसान की जमीन पर बुलडोजर चलाने के विरोध में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: किसान की जमीन पर बुलडोजर चलाने के विरोध में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
सोनीपत। गांव कैलाशपुर में किसान परिवार की जमीन पर बुलडोजर चलाकर खड़ी फसल और बागवानी उजाडऩे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में वीरवार को किसान परिवार ने गैस चूल्हा, लकड़ियां, बर्तन और राशन लेकर लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। वहीं, जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने किसानों के साथ उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए। हालांकि बाद में तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। किसान परिवार के राजेश, रणबीर, सतीश, ऊषा और मीनू ने दावा किया कि उनका परिवार छह दशक से इस जमीन पर खेती और बागवानी करता आ रहा है। परिवार के अनुसार, जमीन में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का 402 गज हिस्सा है। इसी को लेकर विभाग के साथ विवाद चल रहा है। परिवार का आरोप है कि जमीन से संबंधित मामला सोनीपत की सिविल अदालत और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासन ने जमीन पर बुलडोजर चलाकर उनकी खड़ी फसल और बागवानी को उजाड़ दिया। इससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान परिवार ने सवाल उठाया कि जब जमीन को लेकर अदालत में मामला चल रहा है तो प्रशासन ने कार्रवाई करने में जल्दबाजी क्यों दिखाई। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि जब जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है तो प्रशासन को कार्रवाई करने से पहले सभी तथ्यों की जांच करनी चाहिए थी। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।