{"_id":"6af5d5d2dc77c5f2360a1203","slug":"power-out-for-five-months-medicines-have-to-be-stored-in-factory-refrigerators-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163830-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पांच माह से बिजली गुल, फैक्टरियों के फ्रिजों में रखनी पड़ रही दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पांच माह से बिजली गुल, फैक्टरियों के फ्रिजों में रखनी पड़ रही दवाइयां
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अस्थायी ईएसआई डिस्पेंसरी की स्थिति का जायजा ले
- गन्नौर की अस्थायी ईएसआई डिस्पेंसरी बदहाल, रोजाना पहुंच रहे 120 मरीज
क्रासर
- औद्योगिक क्षेत्र की अस्थायी ईएसआई डिस्पेंसरी में पांच महीने से बिजली ठप
- लैब उपकरण बंद और महिलाओं के लिए शौचालय तक की सुविधा नहीं
-- --
हाईलाइटर
- वर्ष 2014 में आवंटित हुई थी जमीन
- स्थायी भवन हैंडओवर न होने से स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार बरकरार
- ट्रांसफार्मर खराब होने और ट्यूबवेल शिफ्ट होने के बाद बिगड़ी व्यवस्था
- एमएसएमई एसोसिएशन ने अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की
-- -- -
फोटो: 18 व 19
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित अस्थायी ईएसआई डिस्पेंसरी खुद बदहाल है। पांच माह से डिस्पेंसरी में बिजली आपूर्ति ठप है। उपचार के लिए जरूरी जीवनरक्षक दवाइयों को नजदीकी फैक्टरियों के फ्रिज में रखना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण लैब के उपकरण भी धूल फांक रहे हैं और उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
शौचालय की सुविधा न होने के कारण यहां आने वाली महिला कर्मचारियों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन तमाम दुश्वारियों के बावजूद यहां रोजाना करीब 100 से 120 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। दरअसल, पहले इस डिस्पेंसरी को पास के एक सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति मिलती थी। लेकिन, ट्रांसफार्मर खराब होने और सरकारी ट्यूबवेल को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के बाद से यहां बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। इससे डिस्पेंसरी का कामकाज पटरी से उतर गया है और दवाइयों के रखरखाव से लेकर जांच संबंधी सुविधाएं तक ठप हैं। एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि जब तक नवनिर्मित ईएसआई डिस्पेंसरी का स्थायी भवन विभाग को आधिकारिक तौर पर हैंडओवर नहीं होता, तब तक बिजली सुविधा से लैस अन्य पांच कमरों में अस्थायी डिस्पेंसरी को शिफ्ट किया जाए। इसके अलावा, नए भवन का जल्द से जल्द उद्घाटन करवाने के लिए संबंधित मंत्री से मुलाकात करने की बात भी कही गई है।
-- --
एसोसिएशन ने निरीक्षण कर अधिकारियों को बुलाया मौके पर
व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वीरवार को एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी के पदाधिकारियों ने डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण किया। एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह हरिओम और हरीश ने एचएसआईआईडीसी बड़ी के अधिकारी अजीत कुमार को मौके पर तलब किया। उन्होंने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने और बिजली आपूर्ति बहाल करवाने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन
-- --
नौ साल बाद तैयार भवन में शुरू नहीं हो सकी ओपीडी
स्थायी ईएसआई डिस्पेंसरी भवन के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने वर्ष 2014 में जमीन आवंटित की थी, लेकिन इसके बाद प्रशासनिक सुस्ती के चलते प्रक्रिया लंबे समय तक ठंडे बस्ते में रही। आखिरकार, वर्ष 2019 में पांच कमरों के एक छोटे भवन में अस्थायी डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई।
-- -- -
2023 में हुआ था शिलान्यास
इसके बाद 19 फरवरी 2023 को स्थायी भवन का शिलान्यास हुआ। मई 2024 में निर्माण का टेंडर आवंटित हुआ और नवंबर 2024 में नक्शा मंजूर होने के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ी। अप्रैल 2026 तक भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा हो चुका है, लेकिन सीपीडब्ल्यूडी से ईएसआईसी को इसका हैंडओवर न मिलने के कारण ताला लटका हुआ है। इसके चलते श्रमिकों को तैयार खड़े भवन में भी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।