Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jai Bharat Academy defeated Family Badh Khalsa

Sonipat News: जय भारत अकादमी ने फैमिली बधखालसा को दी शिकस्त

Fri, 13 Nov 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Jai Bharat Academy defeated Family Badh Khalsa
-अस्मिता नाॅर्थ जोन हाॅकी लीग शुरू, जय भारत ने 6-3 से दर्ज की जीत
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जय भारत हॉकी अकादमी, कुरुक्षेत्र ने हॉकी फैमिली बधखालसा, सोनीपत को 6-3 से हराकर बृहस्पतिवार को यहां शुरू हुई अस्मिता नाॅर्थ जोन सब-जूनियर/जूनियर महिला हॉकी लीग में जीत से आगाज किया। यह टूर्नामेंट भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हॉकी, जिला प्रशासन झांसी और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय से मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश हॉकी टीम की बालिका खिलाड़ियों को किट वितरित की। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष रोहित पांडेय मुख्य अतिथि, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी परमिंदर सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी इब्राहिम खान, हिकमत उल्ला खां, अशोक ओझा और सुनील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज के मैच (सब-जूनियर वर्ग)
-जय भारत हॉकी अकादमी बनाम हर हॉकी अकादमी : सुबह 10:00 बजे
-राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी बनाम उत्तर प्रदेश हॉकी : पूर्वाह्न 11:30 बजे
- राजा करण हॉकी अकादमी बनाम हॉकी फैमिली बधखालसा : दोपहर 2:00 बजे
-खालसा हॉकी अकादमी (अमृतसर) बनाम प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन : अपराह्न : 3:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed