Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: ATS conducts security checks at the railway station in view of the Chhath festival; passengers' luggage being searched.
{"_id":"6af5d3c02032b39ab8002057","slug":"video-sonipat-ats-conducts-security-checks-at-the-railway-station-in-view-of-the-chhath-festival-passengers-luggage-being-searched-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर एटीएस का सुरक्षा जांच अभियान, यात्रियों के सामान की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर एटीएस का सुरक्षा जांच अभियान, यात्रियों के सामान की तलाशी
सोनीपत। छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वीरवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) व बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ने जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ सोनीपत रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान छठ पर्व मनाने के लिए अपने घरों की ओर जा रहे यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई। टीम ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। जांच के दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई और स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने भी एटीएस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर लगातार सुरक्षा जांच और निगरानी का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। रेलवे पुलिस की ओर से यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखने पर तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें। टीम में सीआईडी रोहतक से इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एटीएस प्रभारी रामकिशन, जीआरपी थाना प्रभारी अजय कौशिक, एसए राकेश वशिष्ठ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।