Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Dushyant Chautala held discussions with booth-level workers; emphasized getting new voters registered to strengthen the organization.
{"_id":"6aaa6d5e2cb4e642820f35e8","slug":"video-sonipat-dushyant-chautala-held-discussions-with-booth-level-workers-emphasized-getting-new-voters-registered-to-strengthen-the-organization-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: दुष्यंत चौटाला ने बूथ कार्यकर्ताओं से की चर्चा, संगठन मजबूत करने को नए वोट बनवाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: दुष्यंत चौटाला ने बूथ कार्यकर्ताओं से की चर्चा, संगठन मजबूत करने को नए वोट बनवाने पर जोर
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को सोनीपत पहुंचे। उन्होंने विधानसभा राई क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नए वोट बनवाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की राजनीति, कांग्रेस, भाजपा, इनेलो और अपनी पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 24 सितंबर को प्रदेशभर में देवीलाल की 23 प्रतिमाओं की सफाई करवाई जाएगी। जिन प्रतिमाओं को मरम्मत की जरूरत होगी, वहां आवश्यक मरम्मत भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जननायक देवीलाल की 74वीं प्रतिमा की स्थापना अजय सिंह चौटाला द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
पार्टियों में आना-जाना चलता रहता है : दुष्यंत
जेजेपी में नेताओं के आने और जाने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग संगठन के बारे में सोचते हैं, वे वापस नहीं जाते। राजनीतिक दलों में नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। अभय सिंह चौटाला के बयानों पर उन्होंने कहा कि उन्हें जेजेपी का नाम लिए बिना नींद नहीं आती। किसका संगठन कमजोर हुआ है और किसका नहीं, इसका फैसला आने वाला समय करेगा।
उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। दुष्यंत ने कहा कि यदि दोनों को अपनी राजनीतिक ताकत पर भरोसा है तो कांग्रेस छोड़कर उनकी तरह अलग पार्टी खड़ी करके चुनाव लड़कर दिखाएं।
भाजपा के साथ कौन, यह समय बताएगा
गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी जब किसी के साथ खड़ी होती है तो खुलकर समर्थन करती है। उनके अनुसार, गठबंधन भी सभी से बातचीत के बाद किया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पर्दे के पीछे रहकर राजनीति नहीं करती।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने सीबीआई मामलों और डीएलएफ लैंड मामले का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक हुड्डा के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। दुष्यंत ने कहा कि जिस दिन हुड्डा पर सख्ती बढ़ेगी, उस दिन वह भाजपा का पटका पहन लेंगे। ये उनके राजनीतिक आरोप हैं।
अपराध और सरकार पर भी साधा निशाना
प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीजीपी की ओर से बातें तो की जाती हैं, लेकिन अपराध पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा। उन्होंने दावा किया कि नई गाड़ी खरीदने वाले लोगों तक को शाम तक धमकी भरे फोन आने की शिकायतें मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में अभी तक कोई नया रिकॉर्ड नहीं बना है। उन्होंने खरखौदा में मारुति परियोजना और हिसार एयरपोर्ट को अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां बताया।
यूपीआई शुल्क पर केंद्र से फैसला वापस लेने की मांग
दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई के बड़े व्यापारी लेनदेन पर लागू किए जाने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की भी आलोचना की और इसे वापस लेने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।