Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat dominates the men's category at the Sonipat Mini Marathon; athlete from Karnal takes first place in the women's category.
{"_id":"6ab9131491e82417960b8c0b","slug":"video-sonipat-dominates-the-mens-category-at-the-sonipat-mini-marathon-athlete-from-karnal-takes-first-place-in-the-womens-category-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग में सोनीपत का दबदबा, महिला वर्ग में करनाल की खिलाड़ी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग में सोनीपत का दबदबा, महिला वर्ग में करनाल की खिलाड़ी प्रथम
सोनीपत। खेल विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में चार किलोमीटर की मिनी मैराथन कराई गई। मिनी मैराथन में करीब 1000 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरुष वर्ग में सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला वर्ग में करनाल की विजेता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला खेल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि खेल विभाग की ओर से दौड़ के माध्यम से युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। पुरुष वर्ग में कपिल ने प्रथम, बसंत ने द्वितीय और नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में विजेता (करनाल) प्रथम, भूमि (सोनीपत) द्वितीय और सोनिया (झज्जर) तृतीय स्थान पर रहीं। मिनी मैराथन के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजीत, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश शर्मा, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सीमा देशवाल, कोच सुनीता, संदीप शर्मा, मनोज कुमार और महाबीर सिंह भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।