फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of assault on 11-year-old boy at Satlok Ashram in Dhanana police arrest sevadar

सोनीपत: धनाना के सतलोक आश्रम में 11 साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप, पुलिस ने सेवादार को किया गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 11:03 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 27 Sep 2026 11:03 AM IST
सार

आरोप के अनुसार, यह घटना 22-23 सितंबर की रात को धनाना स्थित सतलोक आश्रम में हुई। बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 19 सितंबर को सेवा करने के लिए अपने छोटे भाई के साथ आश्रम आया था। बच्चे की काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

विज्ञापन
Allegation of assault on 11-year-old boy at Satlok Ashram in Dhanana police arrest sevadar
सतलोक आश्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

धनाना गांव में स्थित सतलोक आश्रम में उत्तर प्रदेश के 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ एक युवक ने गलत नीयत के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने आश्रम के अंदर ही नाबालिग बच्चे के साथ यह हरकत की गई। परिवार 19 सितंबर को आश्रम में सेवा के लिए आया हुआ था। आरोपी भी आश्रम में सेवा के लिए आया हुआ था।

विज्ञापन


मामले में आश्रम से पुलिस की डायल 112 पुलिस को कॉल की गई थी। सुचना के बाद पुलिस और सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन अनीता की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। अध्यक्ष अनीता शर्मा द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि 23 सितंबर को सतलोक आश्रम धनाना में आए 11 वर्षीय बच्चे के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बच्चा अपने पिता के साथ था।
विज्ञापन


इसके बाद बच्चे और उसके पिता को सपना बाल कुंज खानपुर कलां ले जाया गया, जहां काउंसलिंग के बाद लिखित शिकायत दी गई। इसके बाद बच्चे को डाक्टरी जांच के लिए महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने बच्चे को दाखिल कर लिया। 24 सितंबर को बच्चे के पिता ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ 19 सितंबर की शाम सतलोक आश्रम धनाना में सेवा के लिए आए थे। 23 सितंबर की रात आश्रम के सेवादार ने डायल-112 पर बच्चे के साथ छेड़छाड़ की सुचना दी थी। सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन अनीता शर्मा की सूचना और दरखास्त के अवलोकन के बाद पुलिस ने थाना बरोदा में केस दर्ज किया। मामले में आरोपी सचिन निवासी गांव कासंडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  


आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है 
धनाना स्थित सतलोक आश्रम में एक व्यक्ति ने नाबालिक बच्चे के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। -जितेंद्र गहलावत, डीसीपी, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed