{"_id":"6ab838e26f97275eb608a056","slug":"road-improvement-work-at-murthal-university-has-been-stalled-for-a-year-expected-to-resume-in-three-to-four-days-sonipat-news-c-197-1-snp1001-161319-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ृमुरथल विवि में एक साल से अधूरा पड़ा सड़क सुधार कार्य, तीन-चार दिन में शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ृमुरथल विवि में एक साल से अधूरा पड़ा सड़क सुधार कार्य, तीन-चार दिन में शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में टूटी स
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सड़क सुधार का काम करीब एक साल से अधूरा पड़ा है। अब लोक निर्माण विभाग ने इसे पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार तीन-चार दिन में शेष सड़कों का पुनर्निर्माण शुरू होगा। टेंडर और अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विश्वविद्यालय परिसर में करीब 30 प्रतिशत सड़कों का काम बाकी है। कई मार्गों पर सड़क उखड़ी हुई है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। सड़क सुधार की मांग को लेकर पिछले करीब एक साल में कई बार धरना-प्रदर्शन भी हो चुके हैं।
2.61 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट
लोक निर्माण विभाग ने जनवरी 2025 में विश्वविद्यालय की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 2.61 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कराया था। अप्रैल 2025 में टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन तकनीकी कारणों से काम शुरू नहीं हो सका। सितंबर 2025 में दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद 3 अक्तूबर को काम शुरू हुआ। त्योहारों के दौरान मजदूरों के गृह राज्यों में लौटने, सर्दियों में ग्रैप-4 लागू होने और निर्माण सामग्री की कमी के कारण काम रुक गया। इससे करीब 30 प्रतिशत काम अधूरा रह गया।
विज्ञापन
कई मार्गों पर आवागमन मुश्किल
विश्वविद्यालय के पुस्तकालय रोड, शिक्षण ब्लॉक रोड, केमिकल ब्लॉक रोड, क्वार्टर ब्लॉक रोड, डी श्रेणी ब्लॉक रोड और छात्रावास की ओर जाने वाले मार्गों की स्थिति खराब है। कर्मचारियों और विद्यार्थियों के अनुसार कुछ स्थानों पर सड़क उखाड़ने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
273 एकड़ में फैला है विश्वविद्यालय
करीब 273 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय में हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, प्रबंधन और मानविकी सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।
तीन-चार दिन में शुरू होगा काम
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल कांबोज ने बताया कि शेष सड़कों का पुनर्निर्माण तीन-चार दिन में शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन से पत्राचार किया गया है। टेंडर और अलॉटमेंट प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।