Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sanitation workers' strike in Sonipat continues for the 26th day; 1,100 tonnes of garbage piled up; ACP arrives with police force.
{"_id":"6a959a2ed095219aa608d88f","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-sonipat-continues-for-the-26th-day-1100-tonnes-of-garbage-piled-up-acp-arrives-with-police-force-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में 26वें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 1100 टन कूड़ा जमा; पुलिस बल के साथ पहुंचे ACP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में 26वें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 1100 टन कूड़ा जमा; पुलिस बल के साथ पहुंचे ACP
सोनीपत। सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को पूरी तरह लागू कराने की मांग को लेकर हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार को 26वें दिन भी जारी रही। सफाई और दमकल कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर में करीब 1100 टन कूड़ा पड़ा हुआ है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार शाम सहायक पुलिस आयुक्त राजदीप मोर के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिसकर्मी नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे। यहां हड़ताली कर्मचारी धरने पर बैठे थे। पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। यदि सरकार ने उन्हें धरने से जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
इकाई प्रधान भारत कंडेरा का कहना है कि उनकी मुख्य मांग 13 मई को सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते को पूरी तरह लागू करने की है। जब तक समझौते के अनुसार उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से वार्ता कर गतिरोध समाप्त करने की मांग की। सोनीपत के अलावा गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी सफाई कर्मचारियों के धरने जारी रहे। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री ने कहा कि 2 सितंबर तक सरकार ने सभी मांगों के पत्र जारी नहीं किए और जॉब सिक्योरिटी का पत्र वापस नहीं लिया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि दमकल और सफाई कर्मचारियों को बिना किसी शर्त एक कलम से पक्का किया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को टकराव का रास्ता अपनाने के बजाय बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।