Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Protest against transfer policy: Nursing staff staged a two-hour 'pen-down' strike; the protest will continue today as well.
{"_id":"6ac4ea9c5a13b9f81b085960","slug":"video-protest-against-transfer-policy-nursing-staff-staged-a-two-hour-pen-down-strike-the-protest-will-continue-today-as-well-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध : नर्सिंग स्टाफ ने किया दो घंटे का पेन डाउन हड़ताल, आज भी जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध : नर्सिंग स्टाफ ने किया दो घंटे का पेन डाउन हड़ताल, आज भी जारी रहेगा
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग में लागू की जा रही मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर नर्सिंग स्टाफ ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की। नर्सिंग अधिकारियों ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक काम से दूर रहकर नर्सिंग कैडर को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के दायरे से बाहर रखने की मांग की।
हड़ताल के दौरान जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी और लेबर वार्ड में सेवाएं सुचारू रहीं। वहीं, ओपीडी में मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। जिला प्रधान कमलेश मलिक ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे मरीजों की देखभाल करता है और तीनों शिफ्ट में ड्यूटी निभाता है। नर्सिंग कैडर में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी हैं, जिनकी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी हैं। ऐसे में दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों में तबादला होने से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नर्सिंग कैडर को एमओटीपी से बाहर रखा जाना चाहिए।
कोषाध्यक्ष मोनिका रानी ने कहा कि आंदोलन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। एसोसिएशन ने अक्टूबर में चरणबद्ध तरीके से दो-दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल का कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान रीना, मंजू, सुनीता, इंदु, संतोष, रेखा और पारुल मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।