Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   How will travelling be safe in fog

Sonipat News: न ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर, न रोडवेज बसों में फॉग लाइट, धुंध में कैसे सुरक्षित होगा सफर

Sun, 22 Nov 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
How will travelling be safe in fog
ट्रैफिक अभियान...
विज्ञापन

-पराली से भरी ट्रॉलियां और भारी वाहन बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के दौड़ रहे सड़कों पर, हादसों का बढ़ा खतरा-रोडवेज की 211 बसों में फॉग लाइट लगाने के आदेश, आरटीए का दावा- दो हजार से अधिक वाहन किए सीज
-पुलिस और आरटीए मिलकर चलाएंगे अभियान, वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सर्दी का मौसम शुरू होते ही अब जल्द धुंध ने सड़कों पर सफर की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो जाएंगी। कम दृश्यता के कारण सड़क पर चल रहे वाहनों को देख पाना चुनौती बन जाएगा। ऐसे में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप और फॉग लाइट जैसे सुरक्षा इंतजाम बेहद जरूरी हैं, लेकिन सोनीपत की सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहन इन सुविधाओं के बिना दौड़ रहे हैं। पराली से भरी ट्रॉलियों पर न रिफ्लेक्टर टेप है और न ही पर्याप्त लाइटें। कई भारी वाहन भी बिना जरूरी सुरक्षा इंतजामों के चल रहे हैं। वहीं, हरियाणा रोडवेज की बसों में भी फॉग लाइट का अभाव है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई करने वाले वाहनों में ही सुरक्षा इंतजाम अधूरे हैं तो धुंध में यात्रियों का सफर सुरक्षित कैसे होगा।
विज्ञापन

धान की कटाई के बाद पराली और कृषि अवशेषों से भरी ट्रॉलियां सड़कों पर दिखाई दे रही हैं। इनमें से कई ट्रॉलियों पर पीछे की तरफ रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी होती। रात और धुंध के दौरान पीछे से आने वाले वाहन चालकों को इनका अंदाजा समय पर नहीं लग पाता। ट्रॉलियों के पीछे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है। अचानक सामने आने वाले ऐसे वाहन बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। भारी वाहनों में भी रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी चिंता का विषय है। इतना ही नहीं भारी वाहन रात को हाईवे पर लेन ड्राइविंग का पालन नहीं करते। ऐसे में वह पहली लेन की बजाय तीसरी व चौथी लेन में दौड़ते है और हादसे का कारण बन सकते हैं। रात को ट्रैफिक पुलिस भी इक्का-दुक्का चौराहे पर नजर आती है। ऐसे में उन पर लगाम लगाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की बसों में फॉग लाइट नहीं, 211 बसों के बेड़े पर उठे सवाल
हरियाणा रोडवेज की बसें प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर विभिन्न मार्गों पर चलती हैं। कोहरा शुरू होने वाले है। एक-दो बार कोहरा छा भी चुका है। इसके बावजूद बसों में फॉग लाइट नहीं लगी होने से धुंध के मौसम में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि अधिकांश बसों पर रिफ्लेक्टर टेप लगी हुई है।

पुलिस और आरटीए मिलकर चलाएंगे विशेष अभियान
धुंध के मौसम में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस और आरटीए संयुक्त अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के साथ सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। खासतौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों पर ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालकों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वे धुंध में वाहन चलाते समय जरूरी सावधानियां बरतें। हालांकि अभी यह अभियान शुरू नहीं किया गया है।

थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
धुंध में वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना और लाइटों का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। सड़क सुरक्षा संगठन पदाधिकारी संदीप बत्रा बताते हैं कि रिफ्लेक्टर टेप पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से ही वाहन की मौजूदगी का संकेत देती है। वहीं, फॉग लाइट कम दृश्यता में सड़क देखने में मदद करती है। ऐसे में इनकी अनदेखी वाहन चालक के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाल सकती है। प्रशासन और परिवहन विभाग के सामने अब चुनौती है कि धुंध का प्रकोप बढ़ने से पहले सड़कों पर चल रहे वाहनों में सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

अधिकारियों का पक्ष
विभाग के पास 211 बसें हैं। सभी बसों को फिटनेस जांच के बाद ही कार्यशाला से बाहर भेजा जाता है। बसों में फॉग लाइट लगवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधिकांश बसों पर रिफ्लेक्टर टेप लगी हुई है। कर्मचारियों को सुरक्षित वाहन संचालन के प्रशिक्षण के लिए मुरथल संस्थान भी भेजा जाता है।

संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बसों और भारी वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इस माह में अब तक दो हजार से अधिक वाहन सीज किए जा चुके हैं और 50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा रहा है। पुलिस के साथ मिलकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

सचिन ढुल, मोटर वाहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed