Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Grand Cricket Showdown in Mahalana: 65 teams displayed their prowess; players pledged to stay away from drugs.
{"_id":"6ab14896a5dfb9e29c0bfd29","slug":"video-grand-cricket-showdown-in-mahalana-65-teams-displayed-their-prowess-players-pledged-to-stay-away-from-drugs-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: महलाना में क्रिकेट का महासंग्राम 65 टीमों ने दिखाया दमखम, खिलाड़ियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: महलाना में क्रिकेट का महासंग्राम 65 टीमों ने दिखाया दमखम, खिलाड़ियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
सोनीपत। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सही प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलें तो गांव के मैदानों से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। आने वाले समय के चैंपियन भी महलाना जैसे गांवों के खेल मैदानों से निकलेंगे।
वह सोमवार को महलाना के खेल मैदान में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नमो क्रिकेट लीग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में 65 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में नमो क्रिकेट लीग से करीब 3200 टीमें और 50 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़े हैं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि खेल युवाओं को फिट रखने के साथ अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और हार के बाद दोबारा प्रयास करने की सीख देते हैं। युवाओं को खेल को जुनून बनाकर अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस युवा के हाथ में बल्ला और गेंद है, उसकी ऊर्जा खेल, शिक्षा और भविष्य निर्माण में लगनी चाहिए।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल नर्सरियों, प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार, भीम पुरस्कार और सरकारी सेवाओं में अवसर जैसी व्यवस्थाएं हैं। उद्देश्य है कि कोई प्रतिभाशाली खिलाड़ी केवल संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए। उन्होंने खिलाड़ियों से हार से निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। समापन समारोह के दौरान उन्होंने खुद भी बल्ला थामा और चौका लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा सहित आयोजन टीम के रोहित बाल्यान, विनोद पंडित, सरपंच रविंद्र, सुशील बाल्यान, दर्शन सिंह और निजी सचिव सुनील लाकड़ा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।