{"_id":"6b0813494b8800a5a10eac6a","slug":"video-gohana-police-uprooted-cannabis-plants-on-the-rohtak-panipat-highway-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक-पानीपत हाईवे पर गोहाना पुलिस ने उखाड़े भांग के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक-पानीपत हाईवे पर गोहाना पुलिस ने उखाड़े भांग के पौधे
सिटी थाना पुलिस ने रोहतक पानीपत हाईवे पर नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई है। पुलिस जवानों ने हाइवे के किनारे उगे हुए भांग के पौधे उखाड़ कर नष्ट किया। पुलिस अधिकारियों में लोगों को भी अपने आसपास से यूज नशीले पौधों को उखाड़ने के लिए प्रेरित किया।
रोहतक-पानीपत हाईवे के किनारे भारी मात्रा में उगे भांग के पौधे उगे हुए हैं। असामाजिक तत्व और नशे के आदि युवक भांग के पौधों को नशा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। नशे की हालत में अपराध की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस ने विशेष अभियान चला कर सिटी थाना क्षेत्र में उगे हुए भांग के पौधों को उखाड़ने का काम किया।
एसीपी राजीव कुमार का कहना है कि शहर और हाईवे के आसपास कहीं भी नशीले पदार्थों की पैदावार या तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।