{"_id":"6b0b36acaad9f985b60c88ab","slug":"farmer-sets-standing-crop-on-fire-after-getting-low-prices-sonipat-news-c-197-1-snp1017-164706-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाव कम मिलने पर किसान ने खड़ी फसल में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाव कम मिलने पर किसान ने खड़ी फसल में लगाई आग
विज्ञापन
फोटो मिर्जापुर खेड़ी गांव के खेत में जली हुई गन्ने की फसल।
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गन्ने का उचित भाव नहीं मिलने से नाराज मिर्जापुर खेड़ी गांव के किसान अमित ने अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगा दी। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। हालांकि, तब तक करीब एक एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जल गई।
किसान अमित ने अपने खेतों में करीब 35 एकड़ में गन्ने की फसल लगा दी। सरकार ने इस सीजन के लिए गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसान इस भाव से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि खेती पर आने वाला खर्च बढ़ रहा है, जबकि फसल का भाव उस अनुपात में नहीं मिल रहा।
भारतीय किसान यूनियन के कथूरा ब्लॉक प्रधान कृष्ण मलिक ने बताया कि गन्ने की खेती में लागत काफी अधिक आती है। मौजूदा भाव से किसानों का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। उचित भाव की मांग को लेकर किसान कई दिनों से चीनी मिल के सामने धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसी नाराजगी के चलते किसान अमित ने अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल को आग लगा दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।