Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Free Haryana Roadways bus service for women on the occasion of Raksha Bandhan begins in Sonipat today at 12 PM.
{"_id":"6a8fb563cf2331ba560bb16d","slug":"video-free-haryana-roadways-bus-service-for-women-on-the-occasion-of-raksha-bandhan-begins-in-sonipat-today-at-12-pm-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में आज दोपहर 12 बजे से रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा निशुल्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में आज दोपहर 12 बजे से रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा निशुल्क शुरू
रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। प्रदेश में रक्षाबंधन को लेकर 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त को मध्यरात्रि तक महिलाओं व उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए हरियाणा रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। यह सुविधा हरियाणा के साथ दिल्ली और चंडीगढ़ की सीमाओं के अंदर आने-जाने वाली रोडवेज बसों में भी लागू होगी। इससे बहनों के लिए मायके जाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधना आसान होगा।
रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश प्राप्त हो चुके हैं। सोनीपत डिपो में 196 रोडवेज की साधारण बसें हैं।आदेश के अनुसार रक्षाबंधन के दिन महिलाएं रोडवेज बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।
सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। किराये की चिंता नहीं होने से महिलाएं आसानी से सफर कर सकेंगी। महिलाओं ने भी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे रक्षाबंधन पर अच्छा तोहफा बताया। उनका कहना है कि निशुल्क बस सेवा से त्योहार पर यात्रा करना आसान होगा और परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। सरकार की इस पहल से बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने और राखी बांधकर वापस लौटने में सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।