Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Farmers to hold a massive protest on July 22; announcement made to burn effigies of the Central Government and the US President.
{"_id":"6a564cf6172ce4421f055e68","slug":"video-farmers-to-hold-a-massive-protest-on-july-22-announcement-made-to-burn-effigies-of-the-central-government-and-the-us-president-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत:22 जुलाई को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, केंद्र सरकार व अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत:22 जुलाई को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, केंद्र सरकार व अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकने का ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा जिला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य 22 जुलाई को शहर में प्रदर्शन करेंगे। किसान नेता छाेटूराम धर्मशाला से प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन तक जाएंगे। वहां केंद्र सरकार व अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंककर अपना रोष जताएंगे।
यह निर्णय मंगलवार को छोटूराम धर्मशाला में हुई जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य श्रद्धानंद सोलंकी ने की। इसमें ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि 22 जुलाई को अमेरिका और भारत के बीच होने वाली डील के विरोध में पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस डील से भारत सरकार अमेरिकन साम्राज्यवाद के सामने घुटने टेक कर, देश की जनता विशेष तौर से किसानों के हितों पर जबरदस्त हमला करने जा रही है। वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अमेरिका जैसे बहुत ही विकसित देश के सामने देश का किसान बिल्कुल भी मुकाबला नहीं कर पाएगा। इस दौरान वीरेंद्र पहल, ईश्वर सिंह दहिया, हंसराज राणा ,भगत सिंह, डॉ. सत्यपाल, सुरेश राणा, शेर सिंह, सोमवीर दहिया ,रामकुमार दहिया भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।