{"_id":"6a941fccb06f5f896200c9f0","slug":"video-farmers-protest-over-the-renovation-of-the-sonipat-cooperative-sugar-mill-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण को लेकर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण को लेकर किसानों का धरना
सोनीपत। कामी रोड स्थित द सोनीपत सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण और गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने रविवार को मिल के मुख्य द्वार पर धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि सोनीपत शुगर मिल की हालत पूरी तरह खराब हो चुकी है और लंबे समय से इसके नवीनीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया।
भाकियू (टिकैत) के जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने कहा कि चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में गन्ना उत्पादक किसानों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। किसानों ने चीनी के बढ़े हुए दामों के अनुपात में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि बढ़ती लागत के बीच मौजूदा गन्ना मूल्य किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों का कहना है कि शुगर मिल के नवीनीकरण का मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने 2 सितंबर को छोटूराम धर्मशाला में महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष रतनमान भी शामिल होंगे। किसानों का कहना है कि महापंचायत में आंदोलन की आगामी रणनीति और आगे की कार्रवाई को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
किसानों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में चीनी मिल के नवीनीकरण और गन्ने के बढ़े भाव को लेकर किसान आंदोलन तेज होने के आसार हैं। इस दौरान जिला उपप्रधान मंदीप, जिला महासचिव सुंदर, गन्नौर ब्लॉक उपप्रधान मंजीत, कपूर सिंह, शेर सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।