Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Farmers met with the Deputy Commissioner in Sonipat to demand compensation for high-tension power lines
{"_id":"694abb0d146455d04608318a","slug":"video-farmers-met-with-the-deputy-commissioner-in-sonipat-to-demand-compensation-for-high-tension-power-lines-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हाइटेंशन लाइन के मुआवजे के लिए उपायुक्त से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में हाइटेंशन लाइन के मुआवजे के लिए उपायुक्त से मिले किसान
जिले के विभिन्न गांवों के खेतों से गुजारी जा रही हाइटेंशन लाइन के मुआवजे की मांग को लेकर किसान लघु सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बैनर तले उपायुक्त सुशील सारवान से मिलकर हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से बनाई गई पॉलिसी की कॉपी सौंपी।
यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने मांग करते हुए कहा कि जो पॉलिसी हरियाणा सरकार ने बनाई है उसी के तहत किसानों को मार्केट रेट का 200 फीसदी मुआवजा दिया जाए। बिजली कंपनी व कुछ प्रशासनिक के अधिकारी मिलकर किसानों की जमीन पर कौड़ियों के भाव में कब्जा करना चाहते हैं जिसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी को दरकिनार किया जा रहा है। मनमाने ढंग से किसानों को पुलिस का भय दिखा कर मुआवजा देने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि माहरा गांव में भी किसानों को बिजली कंपनी की ओर से हाइटेंशन लाइन डालते हुए जो फसलों का नुकसान हुआ था उसका मुआवजा नहीं दिया गया है। एसडीएम ने किसानों को फसल मुआवजे की 80 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय की गई राशि 15 दिन में खाते में डलवाने का वादा किया था। इस पर
उपायुक्त ने भरोसा दिया है कि मामले पर पूरा संज्ञान लेकर किसानों की समस्या को दूर किया जाएगा। इस दौरान सोनीपत ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र मालिक, गन्नौर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण, बिजेंद्र मलिक, दलबीर मलिक, शेरसिंह भी मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।