{"_id":"695e86c7271003cd1d057c15","slug":"video-encroachment-removed-from-industrial-land-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 25 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 25 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि से हटाया अतिक्रमण
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए राई औद्योगिक क्षेत्र की 25 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि से अतिक्रमण हटाया। यह अभियान पुलिस बल की सहायता से तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राई गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा निगम की औद्योगिक भूमि पर जबरन कब्जा किया गया था। समुचित नोटिस, कानूनी औपचारिकताओं और निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत प्रशासन ने उक्त भूमि का कब्जा बहाल किया। इस दौरान रूप दत्त, विनोद, विष्णु दत्त, राजकुमार सहित अन्य की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमों के अनुसार दोषियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भूमि का संरक्षण न केवल कानूनन आवश्यक है, बल्कि इससे जिले के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को भी गति मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।