Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand raised to set sugarcane price at Rs 600 per quintal; farmers announce plans to lay siege to the CM's residence on December 2.

गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने 2 दिसंबर को सीएम आवास घेरने का किया एलान

Thu, 12 Nov 2026 03:17 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:17 PM IST
Demand raised to set sugarcane price at Rs 600 per quintal; farmers announce plans to lay siege to the CM's residence on December 2.
सोनीपत। कामी रोड शुगर मिल परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित किसान महापंचायत में प्रदेशभर से हजारों किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ पहुंचकर गन्ने के भाव को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महापंचायत में किसानों ने गन्ने के रेट में की गई मामूली बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाते हुए सरकार को 1 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया गया। महापंचायत में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गन्ने के भाव में मामूली बढ़ोतरी कर किसानों के साथ मजाक किया है। किसानों का कहना है कि चीनी के बाजार भाव और उत्पादन लागत को ध्यान में रखते हुए गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाना चाहिए। किसानों ने स्पष्ट किया कि अब उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्तर पर तेज किया जाएगा। 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होगा बड़ा आंदोलन किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 दिसंबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। किसानों ने आंदोलन को लेकर आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में आर-पार की महाभारत होगी। उन्होंने साफ किया कि यह आंदोलन केवल सोनीपत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को लामबंद किया जाएगा। प्रदेश की सभी चीनी मिलों पर होगा विरोध प्रदर्शन महापंचायत में किसानों ने एलान किया कि प्रदेशभर की सभी चीनी मिलों पर इसी तरह महापंचायत आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। किसानों का कहना है कि गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर अब प्रदेश स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। सरकार को किसानों की आर्थिक स्थिति और उनकी मेहनत का उचित मूल्य समझना होगा। 24 फसलों पर एमएसपी के दावे पर भी उठाए सवाल महापंचायत में किसानों ने हरियाणा सरकार के 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने के दावे पर भी सवाल उठाए। किसानों ने कहा कि हरियाणा में 24 फसलें होती ही नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर किसानों के हितों को लेकर गलत बयानबाजी करते हैं, जबकि भाजपा शासनकाल में मंडियों में किसानों के साथ लगातार लूट हो रही है। किसानों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि फसलों का उचित मूल्य दिलाने के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। अब किसान अपने हक की लड़ाई सड़क से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026
विज्ञापन

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026
विज्ञापन

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026

महराजगंज: पत्नी को वीडियो कॉल कर रोया ट्रक चालक, छह दिन से लापता

12 Nov 2026

जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति

12 Nov 2026

MP में बढ़ेगी ठिठुरन!

12 Nov 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, सीसीटीवी आया सामने

12 Nov 2026

VIDEO: 22 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

12 Nov 2026

भस्म आरती दर्शन: राजसी स्वरूप में सजे बाबा, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर भस्म रमाई; गूंजा जय श्री महाकाल

12 Nov 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख

12 Nov 2026

VIDEO: मैनपुरी में चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

12 Nov 2026

बसों में भीड़ बनी परेशानी, सीट के लिए करना पड़ा इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर भूखे-प्यासे भटकते रहे यात्री

11 Nov 2026

VIDEO: बेटों ने छोड़ा साथ, वृद्धाश्रम में मिला भाई; भाईदूज पर छलका बुजुर्गों का प्यार

11 Nov 2026

पुरानी रंजिश में स्टूडियो में घुसकर संचालक पर धारदार हथियार से हमला

11 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed