Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wicketkeeper-batter Rishabh Pant declared fit ahead of test series against New Zealand know all details

टेस्ट सीरीज से पहले भारत को मिली राहत: बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पंत को फिट घोषित किया, टीम से कब जुड़ेंगे?

Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिट घोषित हो गए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Wicketkeeper-batter Rishabh Pant declared fit ahead of test series against New Zealand know all details
ऋषभ पंत - फोटो : PTI

विस्तार

फिटनेस को लेकर हफ्तों तक चली अनिश्चितता के बाद ऋषभ पंत गुरुवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वह शुक्रवार को वेलिंगटन में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ेंगे, जहां 19 नवंबर से सीरीज की शुरुआत होनी है। पंत साइड स्ट्रेन से उबर रहे थे और ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

ईरानी कप के दौरान चोटिल हुए थे पंत 
पंत एक से चार अक्तूबर के बीच श्रीनगर में शेष भारत टीम की कप्तानी करते हुए ईरानी कप के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह 23 अक्तूबर से बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब से गुजर रहे थे। जब वह सीओई पहुंचे थे, तब तक उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम और टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम में भी चुन लिया गया था। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर था।

पंत को इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले दो चार दिवसीय मैचों से बाहर कर दिया गया था और फिर उन्हें 7-10 नवंबर के बीच होने वाले तीसरे मुकाबले के समय पर रवाना होना था। हालांकि, उनके रिहैब को बढ़ा दिया गया क्योंकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम चाहती थी कि फिटनेस असेसमेंट के हिस्से के रूप में पंत सीओई में थोड़ा और समय बिताएं। वेलिंगटन में पंत टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज भी शामिल हैं, जो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच के बाद वनडे टीम से अलग होकर रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बढ़ी टीम प्रबंधन की चिंता? 
पंत 19 नवंबर से वेलिंगटन टेस्ट खेलने को लेकर आश्वस्त होंगे, लेकिन उनका देर से पहुंचना टीम मैनेजमेंट के सामने एक सवाल खड़ा करता है। क्या वे प्लेइंग-11 में पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को चुनेंगे, जिन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की कप्तानी की थी? या फिर वे दोनों विकेटकीपरों में से केवल एक को चुनेंगे और इसके बजाय साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दोनों को मौका देंगे? जुरेल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक बनाया था, जबकि साई सुदर्शन के नाम पांच पारियों में 91 और 88 के स्कोर थे और पडिक्कल ने भी पांच पारियों में 199 और 80 रन बनाए थे।
विज्ञापन

भारत के लिए अहम है सीरीज 
यह सीरीज भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है उसके बाद दक्षिण और ऑस्ट्रेलिया का नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed