Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Commission agents kept the new grain market closed, while ensuring the lifting of one lakh bags of paddy.
{"_id":"6af465387d51421ab4052b6d","slug":"video-commission-agents-kept-the-new-grain-market-closed-while-ensuring-the-lifting-of-one-lakh-bags-of-paddy-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों ने बंद रखी नई अनाज मंडी, एक लाख बैग धान का करवाया उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों ने बंद रखी नई अनाज मंडी, एक लाख बैग धान का करवाया उठान
गोहाना। नई अनाज मंडी के आढ़तियों ने बुधवार को नई अनाज मंडी बंद रखी। बुधवार को अनाज मंडी में फसल की खरीद नहीं हुई। इस दिन आढ़तियों ने केवल पहले से खरीदी हुई फसल का उठान करवाया। एजेंसी ने अनाज मंडी से दिनभर में करीब एक लाख बैग का उठान करवाया। फसल के उठान का कार्य रात के समय भी चला।
नई अनाज मंडी में करीब 1293290 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। किसान धान की कटाई का कार्य कंबाइनों से करवा रहे हैं। इसके चलते अनाज मंडी में फसल की आवक मंडी की क्षमता से अधिक हो रही है। फसल की आवक की तुलना में उठान काफी धीमा है। फसल की आवक के दौरान एजेंसी अनाज मंडी से 55 से 60 हजार बैग का ही उठान करवा पाती है। जबकि फसल की आवक उठान से दोगुणा तक हो रही है। उठान कम होने के कारण अनाज मंडी में व्यवस्था बिगड़ जाती है। किसानों को फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिलता है। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं अनाज मंडी परिसर के अंदर और बाहर सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। अनाज मंडी में फसल उतारने की व्यवस्था बनाने के लिए बुधवार को आढ़तियों ने अनाज मंडी बंद रखी। आढ़तियों ने किसानों को भी फसल लेकर आने से मना कर दिया था। एजेंसी ने देर शाम तक करीब एक लाख बैग का उठान करवाया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप मलिक का कहना है कि बैग का उठान होने से किसानों को मंडी परिसर में फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।