Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   imposed on two farmers from Bichpadi and Kathura for stubble burning

Sonipat News: पराली जलाने पर बिचपड़ी और कथूरा के दो किसानों पर 10 हजार का जुर्माना

Wed, 11 Nov 2026 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
imposed on two farmers from Bichpadi and Kathura for stubble burning
-सोनीपत में पहली बार सामने आईं फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाएं, अब तक शून्य था आंकड़ा
विज्ञापन

-एक साल पहले जिले में मिली थीं 68 लोकेशन, सैटेलाइट के साथ ड्रोन से भी रखी जा रही खेतों पर नजर
फोटो :17: सोनीपत के गांव बिचपड़ी में फसल अवशेष जलाने के मामले में जांच करने पहुंची टीम। स्रोत सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग की तमाम कोशिशों के बीच सोनीपत जिले में पराली जलाने की दो घटनाएं सामने आई हैं। खेतों में फसल अवशेष जलाने की पुष्टि होने पर बिचपड़ी के किसान ओमप्रकाश और कथूरा के नीरज पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कृषि विभाग को सैटेलाइट से मिली लोकेशन के बाद विभागीय टीमें मौके पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण किया। प्रदेश में 15 सितंबर से फसल अवशेषों में आगजनी की घटनाओं पर नजर रखने के लिए सैटेलाइट की मदद ली जा रही है। इसी निगरानी के दौरान बिचपड़ी और कथूरा गांव में आगजनी की लोकेशन मिली। इसके बाद कृषि विभाग की टीमों ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर जांच की और घटनाओं की पुष्टि की। जिस परसाथ ही किसानों को समझाया गया कि फसल अवशेष जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें।
विज्ञापन

पिछले साल मिली थीं आगजनी की 68 लोकेशन
सोनीपत जिले में इस खरीफ सीजन के दौरान दो लाख 60 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में धान की रोपाई और बिजाई हुई थी। अब धान की कटाई अंतिम चरण में है और किसान रबी फसलों की बिजाई में जुटे हैं। कृषि विभाग के अनुसार पिछले साल जिले में फसल अवशेष जलाने की 68 लोकेशन सैटेलाइट के माध्यम से सामने आई थीं। इस बार अब तक आंकड़ा शून्य रहने से विभाग राहत महसूस कर रहा था, लेकिन अब दो घटनाएं सामने आने से निगरानी और सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से निगरानी, गांव-गांव जाकर किसानों को कर रहे जागरूक
फसल अवशेषों में आगजनी रोकने के लिए कृषि विभाग ने ग्राम स्तर पर टीमों का गठन किया है। यह टीमें गांवों में पहुंचकर किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक कर रही हैं। खेतों की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। इसके अलावा किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को भी फसल अवशेष प्रबंधन का महत्व समझाया जा रहा है।

आग लगाने पर 30 हजार तक जुर्माना, एफआईआर का भी प्रावधान
फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और सरकारी खरीद पोर्टल पर रेड एंट्री करने का भी प्रावधान है। रेड एंट्री होने पर किसान दो साल तक अपनी फसल सरकारी खरीद प्रक्रिया में नहीं बेच पाता।


किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील
कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत ने बताया कि जिले में फसल अवशेष प्रबंधन अभियान चलाया जा रहा है। सैटेलाइट और ड्रोन के माध्यम से खेतों पर नजर रखी जा रही है। विभागीय टीमें भी लगातार निरीक्षण कर रही हैं। अब तक जिले में आगजनी की कोई घटना सामने नहीं आई थी, लेकिन बिचपड़ी और कथूरा में दो घटनाओं की पुष्टि हुई है। संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। किसानों से अपील है कि वह फसल अवशेषों में आग लगाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed