Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   car bike accident three year old child jumped and fell on e bus roof in shahjahanpur

शाहजहांपुर में हादसा: कार और दो बाइकों की भिड़ंत, मां की गोद से उछला मासूम, बस की छत पर जा गिरा

Wed, 11 Nov 2026 04:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Nov 2026 04:28 PM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में मुड़िया मोड़ पर कार और दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान एक बाइक पर बैठी महिला की गोद में बैठा तीन साल का बच्चा उछलकर पास में खड़ी ई-बस की छत पर जा गिरा। यह हादसा देखकर लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन
car bike accident three year old child jumped and fell on e bus roof in shahjahanpur
बस की छत से मासूम को उतारते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के मुड़िया मोड़ पर कार से दो बाइकों को टक्कर लग गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने से एक बाइक पर सवार महिला की गोद से तीन साल का बच्चा उछलकर करीब 12 फीट ऊंचाई पर ई-बस की छत पर जा गिरा। हैरत की बात यह है कि मासूम को बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि, हादसे में महिला समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मासूम पूरी तरह सुरक्षित 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार और दोनों बाइकों की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के दौरान मासूम बच्चा बाइक पर बैठी महिला की गोद से छिटककर पास में खड़ी इलेक्ट्रिक बस की छत पर जा गिरा। घटना देखकर आसपास के लोग सहम गए। वे तुरंत बचाव में जुट गए। लोगों ने बस की छत पर चढ़कर मासूम को नीचे उतारा। बच्चे को पूरी तरह सुरक्षित देख लोगों ने इसे चमत्कार बताया। उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला समेत पांच घायल 
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार कराया जा रहा है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed