फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers in Sirsa have called off their three-day sit-in protest demanding a hike in milk prices, issuing a 15-day ultimatum to the government.

सिरसा में दूध के रेट बढ़ाने की मांग पर किसानों का तीन दिन से जारी धरना समाप्त, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

Sat, 03 Oct 2026 08:23 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:23 PM IST
Farmers in Sirsa have called off their three-day sit-in protest demanding a hike in milk prices, issuing a 15-day ultimatum to the government.
सिरसा। दूध के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से जारी किसानों और पशुपालकों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को मांगों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय दिया है। पशुपालकों ने स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 17 अक्टूबर को जाट धर्मशाला में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के पशुपालक व डेयरी संचालक एकत्रित होकर आगामी रणनीति तय करेंगे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान नेता जसबीर सिंह भट्टी ने कहा कि तीन दिन तक चला धरना उनके लिए सफल रहा, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। पशुपालकों का कहना है कि दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि दूध के मौजूदा रेट में उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में दूध के खरीद मूल्य में उचित बढ़ोतरी जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ दिनेश मेहता के साथ भी प्रदर्शनकारियों की बातचीत हुई थी, जिसमे उन्होंने अंबाला में लागू रेट को उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद लागू करने का आश्वासन दिया है। इस पर भी किसानों ने कहा कि केवल आगे से मार्जिन लागू करना पर्याप्त नहीं होगा। उनका कहना है कि जिस अवधि में दूध के रेट में अंतर रहा है, उसकी भरपाई भी वीटा की ओर से ब्याज सहित की जानी चाहिए। पशुपालकों ने कहा कि दूध उत्पादन में चारा, पशु आहार, दवाइयों और श्रम समेत विभिन्न खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा खरीद मूल्य में पशुपालकों के लिए पर्याप्त लाभ की गुंजाइश नहीं बचती। उन्होंने सरकार और संबंधित संस्थाओं से दूध के रेट को लागत के अनुरूप तय करने की मांग की। धरना समाप्त करते हुए जसबीर सिंह भट्टी ने कहा कि उन्हें सरकार से 15 दिन के भीतर ठोस निर्णय की उम्मीद है। 17 अक्टूबर को होने वाली बैठक में तीनों राज्यों के पशुपालक और डेयरी संचालक सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। ----------------- बॉक्स राजस्थान में सरस के दूध का रेट बढ़ाने के मांग तेज जसबीर सिंह भट्टी ने बताया कि राजस्थान में सरस डेयरी ने दूध के रेट 10 रुपये बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर प्रदेश में पशुपालकों को वीटा 10 रुपये बढ़ा कर दे, लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई सकारात्मक रवैया नहीं दिखाया है। उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान सरकार रेट बढ़ा कर दे सकती है तो प्रदेश में क्यों नहीं मिल सकता। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 17 अक्टूबर तक रेट बढ़े हुए नहीं मिले तो प्रदर्शन और तेज होगा। -------- अंबाला के बराबर रेट करने पर बनी सहमति भट्टी ने बताया कि उनकी अंबाला के मुकाबले सिरसा, जींद व यमुनानगर के वीटा प्लांटों में दूध के रेट में साढ़े तीन रुपये से लेकर 10 रुपये तक का जो अंतर था। उससे बराबर करने की बात वीटा ने मान ली हैं। वीटा की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अब प्रदेश में वीटा के सभी मिल्क प्लांटों में बराबर रेट दिया जाएगा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक वीटा की ओर से इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: वीकेंड पर धर्मशाला में उमड़े पर्यटक, स्टेडियम के बाहर जाम

03 Oct 2026

अयोध्या के मिल्कीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में 200 शिकायतें आईं, मौके पर सिर्फ 15 का निस्तारण

03 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली तहसील में लेखपालों का प्रदर्शन, तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार

03 Oct 2026

धर्मशाला में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता,डिस्कस थ्रो में अक्षिता ने झटका पहला स्थान

03 Oct 2026

कसौली: विनोद सुल्तानपुरी बोले- हमें पहाड़ी भाषा को लुप्त नहीं होने देना

03 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: नालागढ़ में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में हुई समस्याओं पर चर्चा

03 Oct 2026

वन्यजीव सप्ताह: लडभड़ोल में मिनी मैराथन का आयोजन, 104 धावकों ने दिया संरक्षण का संदेश

03 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: खेतों में पानी भरने से फसलें खराब, हरी सब्जियों की आवक ठप, आसमां पर पहुंचे दाम

03 Oct 2026

तरनतारत अनाज मंडी पहुंचे खाद्य मंत्री लाल चंद, जांची धान खरीद की व्यवस्था

सुपरनोवा सोसायटी में युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

03 Oct 2026

बिलासपुर: झंडूता की 45 पंचायतों को अल्ट्रासाउंड का इंतजार, मशीन धूल फांक रही, जानें क्या बोले लोग

03 Oct 2026

सुदामा जैसी दोस्ती कोई नहीं कर सकता, कृष्ण के हिस्से की गरीबी अपने हिस्से में ले ली : आचार्य योगेश उपाध्याय

03 Oct 2026

अलीगढ़ में लघु व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन जारी

03 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में जूनियर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज खिलाड़ी दिखा रहे दम

03 Oct 2026

थाने की हवालात में गांजा तस्कर ने लगाई फांसी, पैनल से होगा पोस्टमार्टम

03 Oct 2026

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी

03 Oct 2026

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का धरना, मांगों को लेकर जताया विरोध

03 Oct 2026

डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी ने दाखिल किया पर्चा

03 Oct 2026

Video: भाजपा से बगावत के बाद संजयन त्रिपाठी ने थामा सपा का दामन, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

03 Oct 2026

Video: अखिलेश यादव को पोस्टरों के जरिए धर्म संसद का न्योता

03 Oct 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर से निकली विशाल रथ यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

लखीमपुर खीरी: कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कॉलेज गेट पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

03 Oct 2026

धर्म संसद से पहले अखिलेश यादव को पोस्टर के जरिए आमंत्रण

03 Oct 2026

भाजपा ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार

03 Oct 2026

गाजियाबाद: फ्लैटों के रजिस्ट्री की मांग को लेकर सोसायटी निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया

03 Oct 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-49 में फूड सेफ्टी टीम ने मोबाइल लैब से की खाद्य पदार्थों की जांच, काफी संख्या में पहुंचे लोग

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को विधायक नीरज बोरा ने नाव से पहुंचाई राहत सामग्री

03 Oct 2026

लखनऊ में छज्जे से कूदकर भागा नकाबपोश चोर, 10 लाख के जेवर और 1.10 लाख नकदी की पार

03 Oct 2026

वीडियो: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ मनाली, दो दिन में पहुंचे चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन

03 Oct 2026

कुल्लू: हरिपुर मैदान में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed