फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4000 quintal bajra gatepass cut

मंडी : लगातार दो दिनों में जिला मुख्यालय मंडी में 250 किसानों के चार हजार क्विंटल बाजरा खरीद के काटे गेट पास

Sat, 03 Oct 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
4000 quintal bajra gatepass cut
ई अनाज मंडी का जायजा लेते विधायक घनश्याम सर्राफ व एसडीएम महेश कुमार। स्रोत: सूचना विभाग
फोटो: 21
विज्ञापन

मंडी: लगातार दो दिनों में जिला मुख्यालय मंडी में 250 किसानों के चार हजार क्विंटल बाजरा खरीद के काटे गेट पास

-विधायक ने सोमवार से खरीद शुरू कराने का किसानों व आढ़तियों को दिया आश्वासन, कृषि मंत्री से फोन पर की बात
-अब तक बाजरा के एक लाख कट्टों को खरीद का इंतजार, मंडी पहुंचे किसान मायूस

भिवानी मंडी में बाजरा खरीद में देरी, किसानों को नुकसान, विधायक का सोमवार से आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में शुक्रवार को करीब छह हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। पिछले दो दिनों में लगभग 250 किसानों के चार हजार क्विंटल बाजरा के लिए सरकारी खरीद के गेट पास काटे गए। हालांकि, शुक्रवार को भी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से बात कर सोमवार से खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया है। मंडी में अब तक करीब एक लाख बाजरा के कट्टे खरीद का इंतजार कर रहे हैं। खरीफ सीजन में बाजरा की सरकारी खरीद का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

खरीद एजेंसी हैफेड और एचडब्ल्यूसी को मंडियां अलॉट हो चुकी हैं। भिवानी मंडी में बाजरा की आवक तेज हो गई है। लोहारू रोड नई अनाज मंडी के गेट पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतारें लगी हैं। इससे ऑटो मार्केट चौक पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान शेर सिंह, महाबीर और चतुर्भुज ने कहा कि सरकार बाजरा खरीद को लेकर किसानों से मजाक कर रही है। शुक्रवार को मंडी में बाजरा 2150 रुपये बिका, जबकि एमएसपी 2900 रुपये घोषित है। किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर देने के दावे के बावजूद नुकसान हो रहा है।

आढ़तियों और अधिकारियों ने कहा
नरेश बंसल उर्फ भूरु, प्रधान दी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन भिवानी ने चिंता जताई कि जल्द सरकारी खरीद न होने पर बाजरे का बाजार भाव और नीचे आ जाएगा। उन्होंने बताया कि एमएसपी 2900 रुपये है लेकिन प्राइवेट बोली पर 2150 रुपये मिल रहे हैं। संदीप लोहान, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी ने कहा कि मंडी में बाजरे की आवक जोरों पर है। किसानों को जीओ टैगिंग और बायोमीट्रिक के हिसाब से सरकारी खरीद के गेट पास मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजरे की सरकारी बोली अभी एजेंसियों के माध्यम से आरंभ नहीं हुई है। एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि फसल खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।


विधायक का दौरा और खरीद के निर्देश
विधायक घनश्याम सर्राफ और एसडीएम महेश कुमार ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने बाजरे की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनका उचित लाभ सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। घनश्याम सर्राफ ने बताया कि सरकार बाजरे पर 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई देगी। उन्होंने अधिकारियों को मंडी में बिजली, पेयजल और स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed