{"_id":"6abfdd90740bc48be706b12c","slug":"kutiaina-minor-broke-for-the-second-time-in-7-days-cotton-and-moong-crops-submerged-on-30-acres-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166009-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 7 दिन में दूसरी बार टूटी कुतियाना माइनर, 30 एकड़ में नरमा-मूंग की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 7 दिन में दूसरी बार टूटी कुतियाना माइनर, 30 एकड़ में नरमा-मूंग की फसल डूबी
विज्ञापन
कुतियाना माइनर में दरार से बहता पानी।
चोपटा। गांव जोड़कियां के पास शुक्रवार को कुतियाना माइनर फिर टूट गई। इससे करीब 30 एकड़ में नरमा और मूंग की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। सात दिन पहले भी माइनर टूट गई थी।
माइनर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह और जेई विशाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नहराना हेड से कुतियाना माइनर को बंद करवा दिया। इसके बाद टूटे हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी गई। गांव जोड़कियां के पूर्व सरपंच देवतराम के खेत के पास बर्जी नंबर 56700 पर माइनर अचानक टूट गई।
किसानों ने बताया कि कुतियाना माइनर की रिमॉडलिंग हो चुकी है। जहां माइनर टूटी है वहां कोर्ट से स्टे होने के कारण काम नहीं हो सका। इसी वजह से यह हिस्सा कमजोर रह गया था और माइनर टूट गई। किसानों ने विभाग से स्थायी समाधान मांगा है।