Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Ahead of the grievance meeting in Sirsa, the Chief Minister listened to complaints at the Panchayat Bhawan park; youths who had cleared the CET appealed for regular recruitment.
{"_id":"6aa5055f9f4fbd176406bc6e","slug":"video-ahead-of-the-grievance-meeting-in-sirsa-the-chief-minister-listened-to-complaints-at-the-panchayat-bhawan-park-youths-who-had-cleared-the-cet-appealed-for-regular-recruitment-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में ग्रीवेंस बैठक से पहले पंचायत भवन पार्क में मुख्यमंत्री ने सुनीं शिकायतें, सीईटी पास युवाओं ने नियमित भर्ती की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में ग्रीवेंस बैठक से पहले पंचायत भवन पार्क में मुख्यमंत्री ने सुनीं शिकायतें, सीईटी पास युवाओं ने नियमित भर्ती की लगाई गुहार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भाग लेने पंचायत भवन पहुंचे। परिसर में शिकायत देने वालों का तांता लग गया। कई शिकायतकर्ताओं को अंदर प्रवेश नहीं मिलने के कारण वे भवन के पार्क में खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने अंदर जाने से पहले पार्क में मौजूद लोगों की शिकायतें स्वयं सुनी और सभी को समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद गेट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें सौंप नहीं सके, क्योंकि मुख्यमंत्री बैठक के लिए आगे बढ़ गए।
इस दौरान आईटीआई तथा पॉलीटेक्निक पास युवाओं का एक बड़ा समूह पहुंचा। उन्होंने एएलएम, एसई, जेई आदि पदों पर नियमित भर्ती निकालने की मांग की। उनका आरोप था कि एचकेआरएन के तहत उनके हक छीने जा रहे हैं। वहीं जेबीटी व एचटेट पास अभ्यर्थी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षक भर्ती निकालने की मांग दोहराई और कहा कि 2012 के बाद से कोई भर्ती नहीं हुई है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।